विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2025

भाई की शादी अटेंड करने राघव चड्ढा के साथ पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO 

परिणीति चोपड़ा का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे भाई की शादी में शिरकत करती नजर आ रही हैं. परिणीति, प्रियंका के भाई सिद्धार्थ के एक भी प्री वेडिंग फंक्शन का हिस्सा नहीं बनी थीं, जिस वजह से फैन्स सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगा रहे थे.

भाई की शादी अटेंड करने राघव चड्ढा के साथ पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO 
भाई की शादी अटेंड करने पहुंची परिणीति चोपड़ा
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी इस समय लाइमलाइट में है. सिद्धार्थ चोपड़ा नीलम उपाध्याय से शादी कर रहे हैं. भाई की शादी अटेंड करने प्रियंका अमेरिका से भारत आईं और शादी के सभी फंक्शन का हिस्सा बनीं. प्रियंका के साथ निक जोनस भी शादी में शामिल हुए. ऐसे में अब आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी नीलम से हो गई है और शादी के कई इनसाइड वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गए हैं. सोशल मीडिया पर हर तरफ बस प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल रहे हैं. 

इस बीच परिणीति चोपड़ा का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे भाई की शादी में शिरकत करती नजर आ रही हैं. आपको बता दें कि परिणीति, प्रियंका के भाई सिद्धार्थ के एक भी प्री वेडिंग फंक्शन का हिस्सा नहीं बनी थीं, जिस वजह से फैन्स सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगा रहे थे. ऐसे में जब परिणीति का वीडियो सामने आया तो सभी अफवाहों पर विराम लग गया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में परिणीति गाड़ी में बैठकर भाई की शादी अटेंड करने जा रही हैं. इस दौरान परिणीति के साथ राघव चड्ढा भी मौजूद रहे. दोनों ही काफी प्यार लग रहे थे. परिणीति रेड कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, तो वहीं राघव भी व्हाइट कुर्ता और ब्राउन कलर की जैकेट में बहुत हैंडसम नजर आ रहे थे. गौरतलब है कि परिणीति बीते कई दिनों से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही थीं. ऐसे में जैसे ही उन्हें टाइम मिला वह तुरंत फ्री होकर भाई की शादी अटेंड करने पहुंच गईं. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parineeti Chopra, Priyanka Chopra, Raghav Chadha, Siddharth Chopra Wedding, Siddharth Neelam Wedding Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com