पंकज कपूर (Pankaj Kapoor) का आज जन्मदिन है. पंकज कपूर का जन्म 29 मई 1954 को हुआ. पंकज ने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में एक विशेष योगदान दिया है. उनके अभिनय को देश भर में सराहा जाता है. पंकज का जन्म पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था. अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी नीलिमा अजीम से हुई थी, जिससे उनके बेटे शाहिद कपूर हैं. बाद में उन्होंने एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी की. पंकज कपूर ने दूरदर्शन के करमचंद से ऑफिस-ऑफिस तक जैसे शो से हर घर में अपनी पहचान बनाई. हाल ही में पंकज कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने उनके जन्मदिन के मौके पर पंकज कपूर से जुड़ी कुछ बातें बताईं. आइए जानते हैं क्या है वो बातें.
कैसे पिता हैं पंकज कपूर?
सुप्रिया पाठक ने NDTV से खुलासा किया, "पंकज कपूर एक बहुत अच्छे पिता हैं. उनकी अपने तीनों बच्चों के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है. पंकज कपूर एक अच्छे ससुर भी हैं. उनकी अपनी बहुओं के साथ भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है. सबसे ज्यादा बॉन्डिंग तो उनकी अपने ग्रैंड चिल्ड्रंस के साथ है. अगर हम पंकजजी को कोई गिफ्ट दें तो वह यही होगा कि हम उनके चिल्ड्रंस के साथ उनका समय व्यतीत करवाएं.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा सुप्रिया पाठक ने कहा कि "पंकज जी बहुत अच्छा खाना बनाते हैं. उनको खाना बनाने का बहुत शौक है. उन्होंने बचपन से ही अपनी मां को देखकर खाना बनाना सीखा है. ईश्वर की हम पर दया है कि इतने सालों के बाद भी एक दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं और बहुत अच्छा लगता है जब हम दोनों अकेले होते हैं. हम बहुत सारी बातें कर सकते हैं. आज भी हम हर कोई बात एक दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं और हम दोनों की दोस्ती पहले से बहुत अच्छी हो गई है. प्यार तो हमारे बीच में है ही, लेकिन दोस्ती भी है. मैं ईश्वर को इसके लिए धन्यवाद देना चाहती हूं. पंकज जी बहुत अच्छे इंसान हैं. मैं बहुत भाग्यशाली हूं."
इंटरव्यू के दौरान सुप्रिया पाठक ने उनके परिवार के माहौल के बारे में भी काफी कुछ खुलासा किया. एक्ट्रेस से पूछा गया कि जब आप आपकी बहन रत्ना पाठक, पंकज कपूर सभी लोग घर पर मिलते हैं तो कैसा माहौल रहता है. इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा. 'हम फिल्मी बातों को छोड़कर बाकी दुनिया भर की बातें करते हैं. हमने क्या-क्या खाया, कहां-कहां गए, खाने में क्या पसंद है. बस इन्हीं चीजों को लेकर हम अपना समय बिताते हैं.'
पंकज कपूर का सफर
पंकज कपूर हिंदी फिल्मों के अलावा थिएटर में भी काम करते हैं. उनके शो भारत के हर एक शहर में होते हैं. उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं. अगर पंकज कपूर की शानदार फिल्मों की बात करें तो उसमें सबसे पहले 'एक डॉक्टर की मौत', 'मकबूल' जैसी तमाम प्रोजेक्ट्स हैं. पंकज कपूर के शुरुआती दिन की बात करें तो उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से कोर्स करने के बाद, 4 साल तक थिएटर किया.
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा को छोड़ करण जौहर ने शाहरुख-करीना समेत सेलेब्स को किया अनफॉलो, बताई वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं