विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2020

Panga Box Office Collection Day 5: कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' ने 5वें दिन किया इतना कलेक्शन, कमाए इतने करोड़

Panga Box Office Collection Day 5: एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'पंगा (Panga)' ने पांचवें दिन इतना कलेक्शन किया है.

Panga Box Office Collection Day 5: कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' ने 5वें दिन किया इतना कलेक्शन, कमाए इतने करोड़
Panga Box Office Collection Day 5: कंगना रनौत की फिल्म ने अब तक किया इतना कलेक्शन
  • कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' हुई रिलीज
  • पांचवें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
  • अब तक कमाए इतने करोड़
नई दिल्ली:

Panga Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut), ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और जस्सी गिल (Jassie Gill) स्टारर फिल्म 'पंगा (Panga)' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं, हालांकि फिर भी फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है. नेशनल कबड्डी प्लेयर की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को खूब प्रेरित कर रही है. फिल्म 'पंगा (Panga Collection)' में कंगना रनौत ने अपनी एक्टिंग और किरदार से दर्शकों का खूब दिल जीता है. हालांकि, बेहतरीन कहानी होने के बाद भी कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाई है. वहीं कमाई के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म 'पंगा' ने पांचवें दिन 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ऐसे में फिल्म ने अब तक14 करोड़ रुपये की ही कमाई की है, हालांकि, इसके अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ें नहीं आए हैं. 

Street Dancer Box Office Collection Day 5: वरुण धवन की फिल्म की पांचवें दिन ऐसी रही कमाई, किया इतना कलेक्शन

 बता दें, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'पंगा (Panga)' को 1500 स्क्रिन पर रिलीज किया गया है. इससे इतर कंगना रनौत की पंगा को वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' भी कड़ी टक्कर दे रही है. 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई हैं. ऐसे में इन दोनों फिल्मों में जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है. 

Tanhaji Box Office Collection Day 19: अजय देवगन की 'तान्हाजी' ने 19वें दिन की शानदार कमाई, कमा डाले इतने करोड़

फिल्म 'पंगा (Panga)' में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की सधी हुई एक्टिंग और उनका किरदार तो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इस फिल्म में कंगना रनौत ने दिखाया कि कैसे उन्होंने शादी-शुदा जिंदगी के बाद भी कबड्डी खेलकर एक बार फिर खूब नाम कमाया. कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा के अलावा 'पंगा' में एक्ट्रेस नीना गुप्ता और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tritpathi) भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म अश्विन अय्यर तिवारी के डायरेक्शन में बनीं है.  

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panga Box Office Collection Day 5, Panga Box Office Collection, Panga Collection Day 5, Panga Earning, Kangana Ranaut, Richa Chadha, Pankaj Tripathi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com