विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

पाकिस्तान में मनाया गया बॉलीवुड मशहूर एक्टर दिलीप कुमार का बर्थडे, लोगों ने स्वस्थ्य रहने की मांगी दुआएं

पाकिस्तान के उत्तरपश्चिमी शहर पेशावर में बॉलीवुड के महान अभिनेता दिलीप कुमार के प्रशंसकों ने उनका 95वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया.

पाकिस्तान में मनाया गया बॉलीवुड मशहूर एक्टर दिलीप कुमार का बर्थडे, लोगों ने स्वस्थ्य रहने की मांगी दुआएं
  • पेशावर में प्रशंसकों ने मनाया दिलीप कुमार का 95वां जन्मदिन
  • प्रशंसकों ने बर्थडे पर केक भी काटा
  • पत्नी सायरा बानो ने टेलिफोन पर प्रंशसकों को संबोधित किया
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तरपश्चिमी शहर पेशावर में बॉलीवुड के महान अभिनेता दिलीप कुमार के प्रशंसकों ने उनका 95वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया. एक मीडिया रिपोर्ट में आज यह बताया गया. सांस्कृतिक धरोहर परिषद ने पेशावर प्रेस क्लब में सोमवार को जन्मदिन समारोह का आयोजन किया था. प्रशंसकों ने एक केक काटा जिसके चारों ओर दिलीप कुमार की तस्वीरें लगी हुईं थीं. दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने टेलिफोन पर उनके प्रशंसकों को संबोधित किया. उन्होंने पेशावर के लोगों को उन्हें याद रखने के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि प्रशंसकों की प्रार्थनाएं और शुभकामनाओं से वह बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएंगे और खुद उन लोगों से बात कर पाएंगे.

पढ़ें: Dilip Kumar Birthday: फलों की दुकान से बॉम्बे टॉकीज तक का सफर

दिलीप कुमार वर्ष 1922 में किस्सा ख्वानी के मोहल्ला खुदादाद में पैदा हुए थे. उनका असल नाम यूसुफ खान है. सिनेमा में उनके योगदान को पाकिस्तान ने भी मान्यता दी है और उन्हें वर्ष 1998 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से नवाजा गया था. पेशावर में उनके घर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया है लेकिन वह इमारत ढह गई है और अब बस उसका मुख्य द्वार और आगे का हिस्सा बचा है. उनके प्रशंसकों ने इस घर के पुनर्निर्माण के लिए सरकार से अपील की है.

VIDEO: मुंबई में बॉलीवुड हस्तियों की पेंटिंग की नीलामी

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilip Kumar Birthday, Pakistan, Peshawar, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com