विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2019

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा 'होली मुबारक' तो बॉलीवुड से आया रिएक्शन- खून की होली बंद करो...

Holi 2019: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan) ने हिंदू समुदाय को होली मुबारक (Holi Mubarak) कहा तो इसका रिएक्शन बॉलीवुड से आया.

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा 'होली मुबारक' तो बॉलीवुड से आया रिएक्शन- खून की होली बंद करो...
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने दी होली (Holi 2019) की बधाई
  • पाक पीएम ने दी होली की बधाई
  • इमरान खान ने किया ट्वीट
  • बॉलीवुड से यूं आया रिएक्शन
नई दिल्ली:

Holi 2019: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan) ने हिंदू समुदाय को होली मुबारक (Holi Festival) कहा तो इसका रिएक्शन बॉलीवुड से आया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने आज अपने ट्विटर एकाउंट पर होली (Holi 2019) की बधाई दी और सबके लिए खुशियों भरी और शांतिपूर्ण होली की दुआ की. लेकिन बॉलीवुड से इसे लेकर जबरदस्त रिएक्शन आया है. 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) अकसर पाकिस्तान के मसलों पर मुखर रहते हैं और उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan) के होली मुबारक (Holi Mubarak) के इस ट्वीट पर कड़ा रिएक्शन दिया है. अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने पाकिस्तान को खून की होली खेलने से बाज आने के लिए कहा है. 

 

 

बॉलीवुड एक्टर का 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन पर निशाना, लिखा- देश को जरूरत थी राजीव गांधी की तरह...

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan) ने होली (Holi 2019) के मौके पर एक ट्वीट आज सुबह किया था. इमरान खान ने इस ट्वीट में लिखा थाः 'हमारे हिंदू समुदाय को रंगों के त्योहार होली की मुबारकबाद. उनके लिए होली खुशियों और शांति से भरी रहे.' इस तरह पीएम इमरान खान ने हिंदू समुदाय को होली की बधाई दी थी. इमरान खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और इस पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने अपना रिएक्शन भी दिया.

 

 

इस कॉमेडियन का पीएम मोदी की 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन पर तंज, लिखा- आप PM भी हो कभी उसका काम भी कर लिया करो...

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan) के होली (Holi 2019) पर इस ट्वीट को लेकर अशोक पंडित ने Twitter पर लिखाः 'पहले हमारे सैनिकों के खून से होली खेलना बंद करो और उसके बाद मुबारक बाद दो. पुलवामा हमला.' इस तरह अशोक पंडित ने पुलवामा हमले को लेकर इमरान खान पर गुस्सा निकाला. वैसे भी अशोक पंडित सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और सामाजिक सरोकारों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं. 

 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Pm Imran Khan, Imran Khan Twitter, Ashoke Pandit, Holi Mubarak, Holi 2019, Happy Holi 2019, Holi Festival
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com