विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2018

'पद्मावत' पर रोक नहीं लगी तो क्षत्रिय महिलाएं करेंगी जौहर

चित्तौड़गढ़ की महिलाओं ने सरकार द्वारा फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज पर रोक नहीं लगाने पर जौहर (आग में कूदना) करने की धमकी दी है.

'पद्मावत' पर रोक नहीं लगी तो क्षत्रिय महिलाएं करेंगी जौहर
25 जनवरी को रिलीज होगी 'पद्मावत'
  • थमने को तैयार नहीं 'पद्मावत' की मुसीबत
  • चित्तौड़गढ़ की महिलाओं ने दी जौहर की धमकी
  • 25 जनवरी को रिलीज होगी दीपिका-रणवीर की 'पद्मावत'
नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का नाम बदलकर 'पद्मावत' कर देने और इसमें पांच संशोधन करने के बावजूद इसकी रिलीज को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस विवाद में एक नया मोड़ आ गया है. चित्तौड़गढ़ की महिलाओं ने सरकार द्वारा फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगाने पर जौहर (आग में कूदना) करने की धमकी दी है. चित्तौड़गढ़ में आयोजित सर्वसमाज बैठक में सदस्यों ने फिल्म की प्रस्तावित रिलीज के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया. बैठक में करीब 500 लोग शामिल हुए, जिसमें शहर के उच्च घरानों से ताल्लुक रखने वाली 100 महिलाएं शामिल हुईं. 

Padmavat Controversy: राजस्थान, MP, गुजरात में बैन बरकरार तो इन राज्यों में 'पद्मावत' को मिली राहत

महिलाओं ने फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगने पर शनिवार को जौहर करने की धमकी दी. राजपूत करणी सेना के प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 17 जनवरी को पूरे चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गो, रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया जाएगा. 

Padmavat में 300 कट! कौन रानी, कहां का राजा... सब गायब

फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है और यह पूरे भारत में 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. राजस्थान सरकार ने हालांकि राज्य में इसे रिलीज नहीं करने का फैसला किया है.

VIDEO: 'पद्मावत' के खिलाफ सेंसर बोर्ड दफ्तर के बाहर करणी सेना का प्रदर्शन ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmavat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com