विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2018

Padmaavat: अलाउद्दीन खिलजी के किरदार से वाहवाही बटोर रहे रणवीर सिंह को रिलीज के 5वें दिन मिला अवॉर्ड

अमिताभ बच्चन के पत्र और उनके द्वारा भेजे गए बुके की तस्वीर साझा करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा- "मुझे मेरा अवॉर्ड मिल गया."

Padmaavat: अलाउद्दीन खिलजी के किरदार से वाहवाही बटोर रहे रणवीर सिंह को रिलीज के 5वें दिन मिला अवॉर्ड
'पद्मावत' में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया.
  • अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाकर तारीफें बटोर रहे रणवीर सिंह
  • अमिताभ बच्चन ने दी रणवीर सिंह को परफॉर्मेंस के लिए बधाई
  • रणवीर सिंह का ट्वीट- "मुझे मेरा अवॉर्ड मिल गया."
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'पद्मावत' की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं. भारी विवाद के बाद 25 जनवरी को रिलीज हुईं संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. साथ ही फिल्म में स्टार्स की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है. खासकर फिल्म में सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का नेगेटिव किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह सबकी तारीफें बटोर रहे हैं. फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ 5 ही दिन हुए है. इसी बीच रणवीर को अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड भी मिल गया है.

Padmaavat का दुनियाभर में धमाका, Top-5 में शामिल होकर दी हॉलीवुड फिल्मों को करारी टक्कर

दिलचस्प यह है कि रणवीर को यह अवॉर्ड किसी सेरेमनी में नहीं बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की ओर से दिया गया है. आमतौर पर जब भी अमिताभ बच्चन को किसी स्टार्स की परफॉर्मेंस पसंद आती है तो वह उन्हें अपने हाथों से लिखा हुआ पत्र भेज शुभकामनाएं देते हैं. 'पद्मावत' में बिग बी को रणवीर का किरदार इतना पसंद आया कि वे उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए.

अलाउद्दीन खिलजी पर जान छिड़कता था मलिक काफूर, 'पद्मावत' में कुछ ऐसी दिखी दोनों की कैमिस्ट्री
सोमवार रात रणवीर ने ट्विटर पर इसी जानकारी दी. अमिताभ बच्चन के पत्र और उनके द्वारा भेजे गए बुके की तस्वीर साझा करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा- "मुझे मेरा अवॉर्ड मिल गया."

Deepika Padukone अपनी शादी में नहीं देंगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को Invitation, नाम जानकर हो जाएंगे Shocked!

बता दें, 'पद्मावत' राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में रिलीज नहीं हुई है, बावजूद इसके फिल्म जोरदार कमाई कर रही है. 'पद्मावत' ने पेड प्रिव्यू के जरिए 5 करोड़, गुरुवार को 19 करोड़, शुक्रवार को 32 करोड़, शनिवार को 27 करोड़, रविवार को 31 करोड़ और सोमवार को 15 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है. फिल्म का ओवसीज कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ रहा है.

VIDEO: विवादों के बीच परदे पर 'पद्मावत' ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmaavat, Ranveer Singh, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com