ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज से लेकर अगले सात दिनों तक रहस्य और रोमांच की दुनिया सजने वाली हैं. इसके अलावा भी फिल्मों और वेब सीरीज में अलग अलग किस्म का कंटेंट आने वाला है जो पूरे हफ्ते को खास बनाएगा. आप किसी प्लेटफॉर्म पर क्या देख सकते हैं. इसके लिए हम यहां पूरी एक लिस्ट दे रहे हैं जिसे सेव करके आप अपने फेवरेट शो को समय रहते देख सकेंगे. तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर क्या है खास.
चार्ली चोपड़ा और द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली
सोनी लिव पर इस रहस्यमयी कहानी को आप 27 सितंबर को देख सकते हैं. इसकी कहानी मशहूर राइटर अगाथा क्रिस्टी की नोबल The Sittaford Mystery पर बेस्ड है. जिसमें नसीरुद्दीन शाह, गुलशन ग्रोवर, पाउली दाम, रत्ना शाह जैसे कलाकार नजर आएंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हॉस्टल डेज सीजन 4
प्राइम वीडियो पर इस शो की अगली किश्त का बेसब्री से इंतजार था. जो अब खत्म हुआ. ये शो 27 सितंबर से देखा जा सकता है. अभिनव आनंद के डायरेक्टेड इस शो के छह एपिसोड हैं.
किंग ऑफ कोठा
दुलकर सलमान की ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सितंबर 28 से देखी जा सकती है. जो एक दिलेर पुलिस वाले और गैंगस्टर की कहानी है.
कुमारी श्रीमती
कुमारी श्रीमती नित्या मेनन से मिलिए प्राइम वीडियो पर 28 सितंबर को. ये एक ऐसी लड़की कहानी है जो हर टैबू को झेलते हुए अपने गांव की पुरानी सोच को बदलने और अपनी शर्तों पर जीने की ख्वाहिश रखती है.
एजेंट
सोनी लिव 29 सितंबर को अखिलेश अक्किनेनी और मम्मूटी का डबल धमाल दिखाई देगा. ये एक दिलचस्प स्पाई बेस्ड मूवी है.
चूना
नेटफ्लिक्स पर 29 सितंबर को आ रही ये वेब सीरीज ऐसे लोगों की कहानी है जो कुछ खास नहीं कर पाए तो लूट की योजना बना डालते हैं.
जन वी
प्राइम वीडियो पर 29 सितंबर को आ रहा ये शो The Boys का स्पिन ऑफ है.
तुमसे ना हो पाएगा
इस कहानी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. 29 सितंबर से. जिसमें इश्वाक सिंह, महिमा मकवाना, गौरव पांडेय, गुरप्रीत सैनी और करण जोतवानी अहम भूमिका में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं