विज्ञापन

सिर्फ 9 करोड़ में बनी वो हॉरर फिल्म, जिसने 7 दिन में कमा डाले 1400 करोड़, थिएटर में गूंज रही चीखने चिल्लाने की आवाजें

महज 9-10 करोड़ रुपये के बजट में बनी हॉरर फिल्म ऑब्सेशन ने रिलीज के सिर्फ 7 दिनों में दुनिया भर में 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. जुनूनी प्यार और डरावने ट्विस्ट से भरी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.

सिर्फ 9 करोड़ में बनी वो हॉरर फिल्म, जिसने 7 दिन में कमा डाले 1400 करोड़, थिएटर में गूंज रही चीखने चिल्लाने की आवाजें
ऑब्सेशन दुनिया भर में तोड़ रही रिकार्ड्स

बीते कुछ सालों में रोमांस से भरपूर फिल्मों की बजाय हॉरर फिल्मों ने इंडस्ट्री में अपना दबदबा बना लिया है. हॉरर फिल्मों में भी लोगों को सिर्फ भूत प्रेत की कहानी पसंद नहीं आती बल्कि लोगों को हॉरर फिल्मों में दमदार स्टोरी के साथ ही इमोशनल और मेंटल स्ट्रेस से भरपूर फिल्मों में मजा आता है. हॉरर फिल्मों का क्रेज लोगों के मन में इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग इसे बेहतर साउंड इफेक्ट्स के साथ थिएटर्स में देखना पसंद करते हैं. तो अगर आपको भी हॉरर फिल्में देखने का शौक है तो हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया है.

29 मई 2026 को रिलीज हुई थी फिल्म

हम बात कर रहे हैं साल 2026 में आई एक ऐसी धमाकेदार फिल्म की जिसकी स्टोरी ने लोगों को होश उड़ा दिए हैं और इस फिल्म को देखकर लोग डर के मारे थर-थर कांप रहे हैं. फिल्म के अंदर कुछ ऐसे सीन डाले गए हैं, जिनके अचानक सामने आते ही किसी की भी चीख निकल जाएगी. आज हम आपको इस फिल्म के बजट के बारे में भी बताने जा रहे हैं. तो आइए जानते हैं इस खतरनाक हॉरर फिल्म और इसके बजट के बारे में.

सिर्फ 9 से 10 करोड़ रुपये में बनी फिल्म

Latest and Breaking News on NDTV

हम बात कर रहे हैं 29 मई 2026 को रिलीज हुई फिल्म 'ऑब्सेशन' के बारे में.9 से 10 करोड़ रुपए में बनी ये हॉरर फिल्म फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. दुनिया भर में इस फिल्म ने 10 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. भारत में भी, 'ऑब्सेशन' सिनेमाघरों में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म की शुरुआत अच्छे आंकड़ों के साथ हुई और इसने पहले वीकेंड में लगभग 9.3 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की.

भारत में भी मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

सोमवार को इस हॉरर फिल्म ने हाल ही में रिलीज हुई एक बॉलीवुड फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया. लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल', जो अभी अपने दूसरे हफ्ते में चल रही है, ने उस दिन 78 लाख रुपये कमाए, जिस दिन 'ऑब्सेशन' ने भारत में 2 करोड़ रुपये की कमाई की.

दुनिया भर में कमाई ने बनाया रिकॉर्ड

Latest and Breaking News on NDTV

'ऑब्सेशन' इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. कोइमोई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की दुनिया भर में कुल कमाई करीब 1400 करोड़ रुपये (162 मिलियन डॉलर) हो गई है. फिल्म ने ये आंकड़ा महज 7 दिनों में पा लिया है. ऐसा लग रहा है ये आगे बड़े रिकॉर्ड्स बनाने वाली है. 

क्या है फिल्म की कहानी?

यह कहानी बेयर (Michael Johnston) की है जो एक अकेला और रोमांटिक  लड़का है और एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है. वह बचपन से ही अपनी दोस्त और साथ काम करने वाली निक्की (Inde Navarrette) से चुपके-चुपके प्यार करता है. अपने दिल की बात कहने की एक और नाकाम कोशिश के बाद, बेयर एक क्रिस्टल की दुकान पर जाता है और 'वन विश विलो' नाम की एक अजीब चीज खरीदता है. वह एक विश मांगता है कि निक्की उसे दुनिया में किसी भी और इंसान से ज्यादा प्यार करे.

यह भी पढ़ें: हर मानसून में क्यों ट्रेंड करता है ‘रिमझिम गिरे सावन'? जानिए इसकी दिलचस्प कहानी

उसकी यह विश काफी खतरनाक तरीके से पूरी होती है. निक्की की फीलिंग्स बेकाबू, जुनून भरी हो जाती है. उसका प्यार घुटन भरा हो जाता है. वह बेयर से दूर नहीं रह पाती. जब बेयर उससे दूर जाता है तो वह घबरा जाती है, और जैसे-जैसे उसका प्यार एक जुनून में बदलता है, वह बेहद डरावना बर्ताव करने लगती है.









 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com