विज्ञापन

नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने पर कटा बवाल, अश्लीलता के लगे आरोप, शिकायत के बाद हटाया जाएगा सॉन्ग

Sarke Chunar Teri Sarke में Nora Fatehi और Sanjay Dutt नजर आ रहे हैं. जहां एक ओर कुछ दर्शकों ने नोरा के एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस की सराहना की है तो वहीं वहीं बड़ी संख्या में इंटरनेट यूजर्स ने इसके बोल और कोरियोग्राफी को लेकर आपत्ति जताई है.

नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने पर कटा बवाल, अश्लीलता के लगे आरोप, शिकायत के बाद हटाया जाएगा सॉन्ग
नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने पर कटा बवाल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्मों का अहम हिस्सा इसके गाने होते हैं. फिल्म की रिलीज से पहले ही गाने रिलीज और हिट हो जाते हैं. इन गानों का समाज पर भी काफी प्रभाव होता है. सालों साल ये गाने अपने लिरिक्स के कारण लोगों के जहन में छाए रहते हैं. लेकिन कई बार ये गानें  अभद्रता और अश्लीलता की हद को पार कर देते हैं. अपकमिंग फिल्म KD: The Devil का हाल ही में रिलीज हुआ गाना Sarke Chunar Teri Sarke भी कुछ ऐसा ही है. रिलीज होते ही यह गाना विवादों में घिर गया है.  गाने में Nora Fatehi और Sanjay Dutt नजर आ रहे हैं. जहां एक ओर कुछ दर्शकों ने नोरा के एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस की सराहना की है तो वहीं बड़ी संख्या में इंटरनेट यूजर्स ने इसके बोल और कोरियोग्राफी को लेकर आपत्ति जताई है.

CBFC से हस्तक्षेप की मांग
मामले ने तूल तब पकड़ा, जब वकील Vineet Jindal ने Central Board of Film Certification (CBFC) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में गाने पर तत्काल रोक लगाने और इसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की गई है. इसकी प्रति सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी भेजी गई है.

लगे अश्लीलता के आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि गाने में अत्यधिक अश्लील और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही गाने के विजुअल्स और डांस मूव्स को भी आपत्तिजनक बताते हुए कहा गया है कि यह सार्वजनिक शालीनता को प्रभावित करते हैं, विशेषकर नाबालिगों पर इसका खराब असर पड़ सकता है.  शिकायत में गीतकार Raqueeb Alam, निर्देशक Prem, संगीतकार Arjun Janya और गायिका Mangli का भी उल्लेख किया गया है. 

कानूनी कार्रवाई की मांग
शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294, POCSO Act और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है. साथ ही दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में भी इस मामले से जुड़ी एक अलग शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने आई है.

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
गाने के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं. कई यूजर्स ने इसे अश्लीलता को बढ़ावा देने वाला बताया और सेंसरशिप पर सवाल उठाए, जबकि कुछ दर्शकों ने गाने की स्टाइल, प्रोडक्शन वैल्यू और नोरा के डांस की तारीफ भी की.

फिल्म के बारे में
KD: The Devil एक पैन-इंडिया कन्नड़ एक्शन-क्राइम फिल्म है, जिसमें Dhruva Sarja, Sanjay Dutt, Shilpa Shetty और Reeshma Nanaiah लीड रोल में हैं. 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sarke Chunar Teri Sarke, Sarke Chunar Teri Sarke Controversy, Sarke Chunar Teri Sarke KD, Sarke Chunar Teri Sarke Lyrics, Sarke Chunar Teri Sarke Nora Fatehi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com