ये हैं साल 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्में...
नई दिल्ली:
नए साल का आगाज हो गया है और बॉलीवुड का नया लाइनअप भी तैयार है. पिछला साल जहां सुपरस्टार्स के लिए झटका देने वाला था क्योंकि सलमान खान की एक फिल्म फ्लॉप रही थी तो शाहरुख खान को दोहरा झटका लगा था. नए साल में सभी मजबूत तैयारी के साथ आ रहे हैं. सलमान खान फिर एक्शन के साथ लौट रहे हैं जबकि शाहरुख खान Zero में बौने बने हैं. 2017 में रिलीज नहीं हो सकी दीपिका पादुकोण की ‘पद्मावती’ भी इस साल रिलीज होगी तो युवा सितारों की फिल्मों पर भी नजर रहेगी. आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड की 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों परः
जानें साल 2017 के आखिरी दिन कितना कमा पाई सलमान खान की Tiger Zinda Hai
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' विवादों की वजह से अटक गई है और इसकी रिलीज की तारीख अभी तक नहीं आई है. फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट का इंतजार है और इसके नाम को ‘पद्मावती’ से ‘पद्मावत’ करने की शर्त लगा दी गई है.
रजनीकांत अपनी सुपरहिट फिल्म ‘रोबोट’ के सीक्वल के साथ लौट रहे हैं. इस बार अक्षय कुमार विलेन बनकर आ रहे हैं तो एमी जैक्सन रजनीकांत से इश्क लड़ाती नजर आ सकती हैं. यानी एक बार फिर तहलका मचने वाला है.
सलमान खान 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ सबसे बड़ी हिट दे चुके हैं. अब बारी 2018 की है. इसके लिए वे रेस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म के साथ दस्तक देंगे. इस बार भी खतरनाक एक्शन और गाडियों की रफ्तार देखने को मिलेगी.
आमिर खान और अमिताभ बच्चन का डेडली कॉम्बिनेशन इसमें नजर आने वाला है और उनका साथ देने के लिए फिल्म में कैटरीना कैफ भी होंगी. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी जिज्ञासा है क्योंकि इसकी स्टारकास्ट और कहानी काफी इंटरेस्टिंग है.
फिल्म को लेकर कई तरह की बातें आ रही हैं. कहा जा रहा है कि शाहरुख खान फिल्म में बौने का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में हैं. शाहरुख को हिट फिल्म की सख्त दरकार है.
रोहित शेट्टी इस बार रणवीर सिंह के साथ सिंघम जैसी फिल्म लेकर लौट रहे हैं. लेकिन फिल्म का ‘सिम्बा’ है और यह तेलुगु फिल्म ‘टेंपर’ का रीमेक है. फिल्म एक करप्ट पुलिस ऑफिसर की कहानी है.
53 की उम्र में भी ये एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को पीठ पर बैठाकर कर रहा ये काम, देखें Video
इनके अलावा टाइगर श्रॉफ की ‘बागी-2’, ‘स्टुडेंट ऑफ द ईयर-2’, वरुण धवन की ‘अक्टूबर’, अजय देवगन की ‘रेड’, अक्षय कुमार की ‘पैड मैन’ और जॉन अब्राहम की ‘परमाणु’ भी अच्छी फिल्में हैं जिन पर दर्शकों की नजरें रहेंगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पद्मावतीः

2.0, रिलीजः 27 अप्रैल
रजनीकांत अपनी सुपरहिट फिल्म ‘रोबोट’ के सीक्वल के साथ लौट रहे हैं. इस बार अक्षय कुमार विलेन बनकर आ रहे हैं तो एमी जैक्सन रजनीकांत से इश्क लड़ाती नजर आ सकती हैं. यानी एक बार फिर तहलका मचने वाला है.
रेस-3, रिलीजः ईद
सलमान खान 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ सबसे बड़ी हिट दे चुके हैं. अब बारी 2018 की है. इसके लिए वे रेस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म के साथ दस्तक देंगे. इस बार भी खतरनाक एक्शन और गाडियों की रफ्तार देखने को मिलेगी.
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, रिलीजः 7 नवंबर
आमिर खान और अमिताभ बच्चन का डेडली कॉम्बिनेशन इसमें नजर आने वाला है और उनका साथ देने के लिए फिल्म में कैटरीना कैफ भी होंगी. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी जिज्ञासा है क्योंकि इसकी स्टारकास्ट और कहानी काफी इंटरेस्टिंग है.
शाहरुख खान की ड्वार्फ (नाम फाइनल नहीं), रिलीजः 21 दिसंबर
फिल्म को लेकर कई तरह की बातें आ रही हैं. कहा जा रहा है कि शाहरुख खान फिल्म में बौने का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में हैं. शाहरुख को हिट फिल्म की सख्त दरकार है.
सिम्बा, रिलीजः 28 दिसंबर
रोहित शेट्टी इस बार रणवीर सिंह के साथ सिंघम जैसी फिल्म लेकर लौट रहे हैं. लेकिन फिल्म का ‘सिम्बा’ है और यह तेलुगु फिल्म ‘टेंपर’ का रीमेक है. फिल्म एक करप्ट पुलिस ऑफिसर की कहानी है.
53 की उम्र में भी ये एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड को पीठ पर बैठाकर कर रहा ये काम, देखें Video
इनके अलावा टाइगर श्रॉफ की ‘बागी-2’, ‘स्टुडेंट ऑफ द ईयर-2’, वरुण धवन की ‘अक्टूबर’, अजय देवगन की ‘रेड’, अक्षय कुमार की ‘पैड मैन’ और जॉन अब्राहम की ‘परमाणु’ भी अच्छी फिल्में हैं जिन पर दर्शकों की नजरें रहेंगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
New Year's Day 2018