New Punjabi Songs 2022: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की युवा सनसनी यंकी जट अपने नए गाने को लेकर दर्शकों के बीच हाजिर हो गए है. काफी दिनों से फैन्स इस बात के इंतजार में थे कि यंकी जट (Yankee Jatt) का नया गाना कब आएगा. हालांकि अब फैन्स की उत्सुकता को खत्म करते हुए यंकी जट ने अपना नया पंजाबी सॉन्ग रिलीज कर दिया है. उनके इस नए गाने का नाम 'झुमके' (Jhumke) है. यह गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने लगा है. देर से ही सही यंकी जट ने तगड़ी वापसी कर फैन्स के दिलों को जीत लिया है.
युवा पंजाबी सिंगर यंकी जट (Yankee Jatt) ने इस गाने में अपनी आवाज देने के साथ-साथ इसमें परफॉर्म भी किया है. गाने की थीम रोमांटिक है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपने लवर्स से काफी उम्मीदें लगाए हुए है लेकिन वो हमेशा अपने काम में ही बिजी रहता है. गाने को शानदार लोकेशन पर शूट करने के साथ-साथ इसे इमोशनल एंगल से भी सजाया गया है. मुख्य किरदारों के साथ-साथ बाकी सदस्यों ने भी अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है और गाने को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नए पंजाबी सॉन्ग 'झुमके' (Jhumke) के बोल इतने शानदार हैं कि सुनते ही जुबान पर चढ़ जाते हैं. गाने को यंकी जट (Yankee Jatt) ने गाया है. गाने में फीमेल लीड तनुजा चौहान ने निभाया है. दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है. 'झुमके' के लिरिक्स को जैस चन्नुवाला ने लिखा है, जबकि म्यूजिक जेफ्रोजर का है. विनय नेगी ने गाने को कोरियोग्राफ किया है. यंकी जट का यह नया पंजाबी सॉन्ग 'व्हाइट हिल म्यूजिक' के बैनर तले रिलीज किया गया है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी यंकी जट अपने नए प्रोजेक्ट्स से इसी तरह लोगों का दिल जीतेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं