नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की एक जानी-मानी सिंगर हैं, जिन्हें एक बहुत बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. नेहा न सिर्फ अपने गाने से लोगों का दिल जीत लेती हैं, बल्कि उनकी हर एक क्यूट अदा पर फैन्स फिदा हैं. नेहा अक्सर अपने वीडियोज सोशल मीडिया पर डालकर अपने फैन्स का भरपूर मनोरंजन करती हैं. इसी क्रम में नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो कि बहुत ही प्यारा है और जिस पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडियो में नेहा गाना गाते हुए नहीं, बल्कि भैंस का दूध निकालते हुए देखी जा सकती हैं.
नेहा के इस वीडियो को उनके फैन पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा सबसे पहले बाल्टी लेकर भैंस के पास जाती हैं और वहां दूध निकालना सीखती हैं. इस दौरान उनके कमर पर गमछा भी बंधा होता है. नेहा कक्कड़ पहले देखने के बाद डर-डर कर खुद दूध निकालने की कोशिश करती हैं. वे वीडियो में यह भी पूछते हुए दिखती हैं कि भैंस को दर्द तो नहीं होगा. नेहा दूध निकालने के बाद अपनी बाल्टी लेकर भागते हुए भी वीडियो में देखी जा सकती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नेहा के इस वीडियो पर उनके चाहने वालों के खूब रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. जहां कुछ लोग नेहा के इस वीडियो को क्यूट बता रहे हैं, वहीं कुछ ओवर एक्टिंग के लिए पैसे काटने के लिए भी कह रहे हैं. हाल ही में नेहा ने अपना हाथ डायरेक्शन में भी आजमाया है. बतौर निर्देशक उन्होंने ‘पीने लगे हो' गाने का निर्माण किया है, जिसमें उनके पति रोहनप्रीत सिंह और टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन नजर आई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं