विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2019

नेहा कक्कड़ ने 'सॉरी सॉन्ग' में सिंगिंग और डांसिंग से मचाया धमाल, यूट्यूब पर Video का तूफान

यूट्यूब (YouTube) पर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का नया गाना 'सॉरी सॉन्ग (Sorry Song)' काफी ट्रेंड कर रहा है. इस गाने को फैन्स का काफी प्यार मिल रहा है.

नेहा कक्कड़ ने 'सॉरी सॉन्ग' में सिंगिंग और डांसिंग से मचाया धमाल, यूट्यूब पर Video का तूफान
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का नया गाना 'सॉरी सॉन्ग (Sorry Song)' हुआ रिलीज
  • नेहा कक्कड़ का नया गाना 'सॉरी सॉन्ग' हुआ रिलीज
  • मनिंदर बुत्तर को मनाती नजर आईं नेहा कक्कड़
  • यूट्यूब पर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने गाने और बिंदास अंदाज से फैन्स के दिलों पर राज करती हैं. हाल ही में रिलीज हुआ नेहा कक्कड़ और पंजाबी सिंगर मनिंदर बुत्तर (Maninder Buttar) का गाना 'सॉरी सॉन्ग (Sorry Song)' यूट्यूब पर छाया हुआ है. इस वीडियो को देशी म्यूजिक फैक्टरी ने अपने यूट्यूब (YouTube) चैनल से लॉन्च किया है. नेहा कक्कड़ और मनिंदर बुत्तर के इस गाने को अब तक 45 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स को ये गाना खूब पसंद आ रहा है. गाने में नेहा और मनिंदर की केमिस्ट्री काफी क्यूट लग रही हैं. जहां गाने में मनिंदर नेहा से रूठे हुए हैं तो वहीं नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) उन्हें मनाने की पूरी कोशिश कर रही हैं और सॉरी बोल रही हैं.  

हेमा मालिनी ने संसद में लगाया झाड़ू तो धर्मेंद्र बोले, अनाड़ी लग रही थी...

यूट्यूब (YouTube) पर ये गाना काफी ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का लुक बहुत क्यूट लग रहा है तो वहीं मनिंदर बुत्तर (Maninder Buttar) काफी कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस गाने को मनिंदर बुत्तर ने कंपोज किया है. पंजाबी गानों से बॉलीवुड में एंट्री पाने वाली एक्ट्रेस नेहा कक्कड़ का ये गाना भी काफी वायरल हो रहा है. इस गाने के अलावा नेहा कक्कड़ का एक और गाना 'साकी-साकी' भी यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है.

सलमान खान की इस फैन ने पांव से बनाई भाईजान की तस्वीर, Video देख आप भी रह जाएंगे हैरान

साल 2004 में आई फिल्म 'मुसाफिर (Musafir)' के गाने 'साकी-सीकी' को नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और तुलसी कुमार (Tulsi Kumar) ने गाया है. फिल्म 'बटला हाउस (Batla House)' के इस स्पेशल सॉन्ग पर नोरा फतेही ने अपना जलवा दिखाया है. इस गाने को तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है. नेहा कक्कड़ के सभी गानों की तरह इस समय ये गाना भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. गाने में नोरा (Nora Fatehi) की डांसिंग की खूब तारीफ हो रही है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar New Song Released, Neha Kakkar And Maninder Buttar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com