- नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
- सिंगर ने अपनी शादी में गाया 'कलंक नहीं' गाना
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) फैंस के पसंदीदा कपल में से एक हैं. बीते साल 26 अक्टूबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. उनकी शादी से जुड़ा एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नेहा कक्कड़ लाल जोड़े में गाना गाती नजर आ रही हैं. बता दें, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी के वीडियो इंटरनेट पर छा गए थे. दोनों ने अपनी शादी में खूब धमाल मचाया था. वहीं, इस वीडियो में सिंगर नेहा 'कलंक नहीं, इश्क है (Kalank Nahi Ishq Hai Song)' गाना गाती नजर आ रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की आवाज सुन वहां मौजूद लोग खुशी से तालियां बजाने लगते हैं. नेहा के वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो हर किसी को काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि हाल ही में रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ ने अपनी पहली लोहड़ी सेलिब्रेट की है. इससे जुड़ी फोटो भी उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी.
बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने जहां अपनी आवाज और गाने के दम पर बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है तो वहीं रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने भी अपने सिंगिंग के टैलेंट के जरिए लोगों का दिल जीता है. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हाल ही में एक गाने 'नेहू दा व्याह' में भी साथ दिखाई दिये थे. इस गाने में नेहा कक्कड़ की शादी से जुड़ी चीजें दिखाई गई थीं. 'नेहू दा व्याह' सॉन्ग में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. इसके अलावा हाल ही में दोनों का 'ख्याल रख्या कर' सॉन्ग भी रिलीज हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं