विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2020

Neha Kakkar ने किया Tony Kakkar की सेल्फी में पोज तो भड़क गए बड़े भाई, यूं डांटते आए नजर- Viral हुआ Video

टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) और नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी छोटी बहन को डांटते हुए नजर आ रहे हैं.

Neha Kakkar ने किया Tony Kakkar की सेल्फी में पोज तो भड़क गए बड़े भाई, यूं डांटते आए नजर- Viral हुआ Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को पड़ी टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) से डांट
  • नेहा कक्कड़ ने दिया टोनी कक्कड़ की सेल्फी में पोज
  • नेहा कक्कड़ पर भड़के टोनी कक्कड़
  • छोटी बहन को डांटते दिखाई दिए टोनी कक्कड़
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और उनके भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) अकसर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं. दोनों भाई-बहन हमेशा एक-दूसरे के साथ फोटो और वीडियो भी शेयर करते हुए दिखाई देते हैं. हाल ही में टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी छोटी बहन को डांटते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टोनी कक्कड़ सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं तो पीछे से नेहा कक्कड़ भी पोज कर देती हैं. इसपर वह भड़क जाते हैं और नेहा कक्कड़ को डांटना शुरू कर देते हैं. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. दोनों का यह टिकटॉक वीडियो है, जिसमें भाई-बहन का क्यूट अंदाज वाकई में देखने लायक है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टोनी कक्कड़ सेल्फी लेने के लिए पोज करते हैं, जिसपर पीछे से नेहा कक्कड़ भी पोज देना शुरू कर देती हैं. इसपर सिंगर भड़क जाते हैं और नेहा कक्कड़ को डांटना शुरू कर देते हैं. वहीं, नेहा कक्कड़ भी टोनी कक्कड़ की डांट सुनकर वहां से भाग जाती हैं. 

टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के करियर की बात करें तो हाल ही में उनका गाना 'लैला' रिलीज हुआ है, जिसमें वह और हेली दारुवाला साथ में नजर आ रही हैं. उनका यह गाना सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचा रहा है. वहीं नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की बात करें तो हाल ही में वह राइजिंग स्टार रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं. नेहा कक्कड़ इन दिनों दुबई में हनीमून मना रही हैं, जिसकी फोटो और वीडियो भी वह हमेशा सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. इससे इतर कुछ दिनों पहले नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का सॉन्ग नेहू दा व्याह रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों की जोड़ी फैंस ने खूब पसंद की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Tony Kakkar, Neha Kakkar With Tony Kakkar, Neha Kakkar Pose In Tony Kakkar Selfie, Tony Kakkar Angry On Neha Kakkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com