विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2020

रोहनप्रीत का रोमांटिक गाना सुन Neha Kakkar बोलीं 'इसका मतलब समझाओ', तो यूं मिला जवाब- देखें Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के रिसेप्शन से जुड़ा एक वीडियो भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) अपनी पत्नी यानी नेहा कक्कड़ के लिए रोमांटिक गाना गाते नजर आ रहे हैं.

रोहनप्रीत का रोमांटिक गाना सुन Neha Kakkar बोलीं 'इसका मतलब समझाओ', तो यूं मिला जवाब- देखें Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने पूछा रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के रोमांटिक गाने का मतलब
  • नेहा कक्कड़ के लिए रोहनप्रीत ने गाया रोमांटिक गाना
  • रोहनप्रीत से गाने का मतलब पूछ बैठीं नेहा कक्कड़
  • रोहनप्रीत सिंह ने यूं दिया बॉलीवुड सिंगर को जवाब
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उनकी शादी से जुड़ी फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है. हाल ही में नेहा कक्कड़ के रिसेप्शन से जुड़ा एक वीडियो भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें राइजिंग स्टार फेम अपनी पत्नी यानी नेहा कक्कड़ के लिए रोमांटिक गाना गाते नजर आ रहे हैं. उनका गाना सुनकर नेहा कक्कड़ पूछ बैठती हैं कि इसका मतलब समझाओ. उनकी इस बात पर रोहनप्रीत सिंह जबरदस्त रिएक्शन भी देते हैं. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के रिसेप्शन का यह वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, साथ ही इसे 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में रोहनप्रीत सिंह अपनी पत्नी नेहा कक्कड़ के लिए पंजाबी गाना गाते हैं. इसपर वह कहती हैं, "इसका मतलब समझाओ." नेहा कक्कड़ की यह बात सुनकर रोहनप्रीत सिंह कहते हैं, "इसका मतलब है कि मैं आपका हूं और आप मेरे हो. कभी छोड़कर मत जाना, वरना जट्ट मर जाना है." वीडियो में रोहनप्रीत सिंह का रोमांटिक अंदाज देखने लायक है. 


नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने वीडियो में जहां व्हाइट लहंगे में नजर आ रही हैं तो वहीं रोहनप्रीत (Rohanpreet Singh) ब्लू सूट और व्हाइट पग में दिखाई दे रहे हैं. उनके इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी नेहा कक्कड़ की हल्दी, मेहंदी, संगीत, सगाई और शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का हाल ही में गाना नेहू दा व्याह भी रिलीज हुआ है, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. गाने में भी नेहा और रोहनप्रीत की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था. 
 

NDTV ZAIKA: 'बाबा का ढाबा': आरोपों पर क्या बोले YouTuber गौरव वासन | Baba ka Dhaba: Vlogger Refutes Allegations

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Rohanpreet Singh, Neha Kakkar On Rohanpreet Singh, Rohanpreet Singh Reaction On Neha Kakkar Question
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com