विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2021

नेहा कक्कड़ ने शेयर किया Video, तो रोहनप्रीत सिंह बोले- प्लीज कॉल मी ना...

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

नेहा कक्कड़ ने शेयर किया Video, तो रोहनप्रीत सिंह बोले- प्लीज कॉल मी ना...
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
  • सिंगर ने वन एएम गाने पर बनाया वीडियो
  • रोहनप्रीत सिंह ने यूं किया कमेंट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) फैंस के पसंदीदा कपल में से एक हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करते नजर आ जाते हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ पंजाबी गाने पर एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. वीडियो में नेहा कक्कड़ 'वन एएम (1 AM Song)' गाने पर एक्सप्रेशंस दे रही हैं. वीडियो में सिंगर काफी क्यूट लग रही हैं. 

यूं तो नेहा कक्कड़ (Neha kakkar Video) के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. लेकिन रोहनप्रीत सिंह ने भी बेहद ही मजेदार कमेंट किया है. इस वीडियो पर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh Video) ने कमेंट करते हुए लिखा, "हे ब्यूटीफुल, प्लीज कॉल मी ना." नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.  

बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने जहां अपनी आवाज और गाने के दम पर बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है तो वहीं रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने भी अपने सिंगिंग के टैलेंट के जरिए लोगों का दिल जीता है. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हाल ही में एक गाने 'नेहू दा व्याह' में भी साथ दिखाई दिये थे. इस गाने में नेहा कक्कड़ की शादी से जुड़ी चीजें दिखाई गई थीं. 'नेहू दा व्याह' सॉन्ग में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. इसके अलावा हाल ही में दोनों का 'ख्याल रख्या कर' सॉन्ग भी रिलीज हुआ था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Video Viral, Neha Kakkar Giving Expressions On 1AM Song, Rohanpreet Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com