विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2021

नेहा कक्कड़ ने घूंघट ओढ़कर किया 'नाच मेरी लैला' पर किया डांस, Video अब मचा रहा है धमाल

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की शादी से जुड़ा एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नेहा कक्कड़ घूंघट ओढ़कर टोनी कक्कड़ के 'लैला' (Laila) सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

नेहा कक्कड़ ने घूंघट ओढ़कर किया 'नाच मेरी लैला' पर किया डांस, Video अब मचा रहा है धमाल
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने घूंघट ओढ़कर किया 'लैला' सॉन्ग पर डांस
  • नेहा कक्कड़ ने घूंघट ओढ़कर किया 'लैला' सॉन्ग पर डांस
  • वीडियो में दिखा नेहा कक्कड़ का जबरदस्त अंदाज
  • टोनी कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह भी साथ थिरकते आए नजर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) फैंस के पसंदीदा कपल में से एक हैं. बीते साल 26 अक्टूबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. उनकी शादी से जुड़ा एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नेहा कक्कड़ घूंघट ओढ़कर टोनी कक्कड़ के 'लैला' (Laila) सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को नेहा कक्कड़ के फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक एक हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. इसके साथ ही फैंस नेहा कक्कड़ के वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वीडियो में नजर आ रहा है कि वह टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के 'लैला' (Laila) सॉन्ग पर घूंघट ओढ़कर डांस करती हैं. डांस के दौरान वह अपने साथ रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) और टोनी कक्कड़ को भी साथ खींच लेती हैं. तीनों गाने पर जबरदस्त अंदाज में थिरकते हुए दिखाई देते हैं. वहीं, वीडियो में अवनीत कौर भी साथ में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि हाल ही में रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ ने अपनी पहली लोहड़ी सेलिब्रेट की है. इससे जुड़ी फोटो भी उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी.

बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने जहां अपनी आवाज और गाने के दम पर बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है तो वहीं रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने भी अपने सिंगिंग के टैलेंट के जरिए लोगों का दिल जीता है. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हाल ही में एक गाने 'नेहू दा व्याह' में भी साथ दिखाई दिये थे. इस गाने में नेहा कक्कड़ की शादी से जुड़ी चीजें दिखाई गई थीं. 'नेहू दा व्याह' सॉन्ग में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. इसके अलावा हाल ही में दोनों का 'ख्याल रख्या कर' सॉन्ग भी रिलीज हुआ था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Rohanpreet Singh, Neha Kakkar Dance On Laila Song, Neha Kakkar Dance With Rohanpreet Singh On Laila Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com