विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2020

Neha Kakkar ने शादी में Rohanpreet के साथ 'कुड़ी तू चॉकलेट' पर किया जबरदस्त डांस, खूब Viral हो रहा है Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की शादी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'कुड़ी तू चॉकलेट' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.

Neha Kakkar ने शादी में Rohanpreet के साथ 'कुड़ी तू चॉकलेट' पर किया जबरदस्त डांस, खूब Viral हो रहा है Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने 'कुड़ी तू चॉकलेट' पर किया जबरदस्त डांस
  • नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के साथ शादी में किया जबरदस्त डांस
  • 'कुड़ी तू चॉकलेट' पर जबरदस्त अंदाज में थिरकीं नेहा कक्कड़
  • नेहा का डांस वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की शादी हुए आज कुछ दिन बीत गए हैं, लेकिन उनकी फोटो और वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है. नेहा कक्कड़ बीते अक्टूबर महीने में राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ शादी के बंधन में बंधीं. दोनों की जोड़ी ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हाल ही में उनकी शादी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'कुड़ी तू चॉकलेट' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. उनका यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने वीडियो में टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर, पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh), भाई टोनी कक्कड़, टिकटॉक स्टार रियाज अली के साथ कुड़ी तू चॉकलेट सॉन्ग पर थिरकती नजर आ रही हैं. वीडियो में डांस करते हुए नेहा कक्कड़ के एक्सप्रेशंस और उनका स्टाइल देखने लायक है. रेड लहंगे में दुल्हन बनीं नेहा कक्कड़ का लुक भी काफई प्यारा लग रहा है. वीडियो में डांस करते हुए नेहा कक्कड़ के चेहरे पर हंसी देखने लायक है. इसके अलावा बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी से जुड़े और भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

Balam pichkari by #nehupreet ????❤️ . @nehakakkar @rohanpreetsingh #nehudavyah . . ________________________________ [: Follow for best pics] [: Follow for best throwbacks] [: Follow for beautiful videos] [: Follow for amazing edits] [: Follow for best reels] ________________________________ @team__tonykakkar @team__tonykakkar @team__tonykakkar @team__tonykakkar @team__tonykakkar @team__tonykakkar . . . • • • • • • • ???????????????????????? ????????????????????️ #nehakakkar #rohanpreet #rohanpreetsingh #nehudiaries #neheart #reelsinstagram #reelkarofeelkaro #reels #reelitfeelit #réel #nehuhappyneheartshappy #nehakakkarsongs #nehakakkarsongs #nehakakar #nehearts #Tonykakkar #balampichkari #bollywood #viralpost #trending #trendingnow #trendingnews #explore

A post shared by Tony kakkar???? (@team_tonykakkar) on

बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के रिलेशनशिप की जानकारी दी थी. उन्होंने राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, "आप मेरे हो..." नेहा के अलावा खुद रोहनप्रीत सिंह ने भी उनके साथ फोटो शेयर कर अपना प्यार जाहिर किया था. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हाल ही में एक गाने में भी नजर आए हैं, जिसका नाम है नेहू दा व्याह. इस गाने में भी नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी कमाल की लग रही है. फैंस भी उनके सॉन्ग नेहू दा व्याह को खूब पसंद किया. 

SUBSCRIBE NDTV सेहत वेहत: स्ट्रेस को दूर करेंगे ये 5 योगासन | Yoga Poses for Stress Relief

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Rohanpreet Singh, Neha Kakkar Dance, Neha Kakkar Dance On Kudi Tu Chocolate Hai, Neha Kakkar Dance With Rohanpreet Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com