विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2020

Neha Kakkar के बचपन का Video हुआ वायरल, इस तरह गाती थीं जगरातों में भजन

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनका एक बचपन का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Neha Kakkar के बचपन का Video हुआ वायरल, इस तरह गाती थीं जगरातों में भजन
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
  • बचपन में इस तरह गाती थीं भजन
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने बचपन से ही अपने करियर को लेखर काफी मेहनत की है. इस बात को वह कई बार रियलिटी शोज पर बता भी चुकी हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) बचपन में अपनी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ (Sonu Kakkar) के साथ मिलकर जगरातों में भजन गाया करती थीं. नेहा के स्ट्रगल की कहानी हर कोई जानता है. वहीं, अब हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ जगराते में भजन गाती नजर आ रही हैं. उनकी प्यारी सी आवाज लोगों के दिलों को छू रही है.

इस वीडियो को नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) के फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. सिंगर के पुराने वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो को अब तक 12 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. बता दें, नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) से अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. नेहा कक्कड़ ने अपने प्यार का इजहार अब सोशल मीडिया पर भी खुलकर कर दिया है.

इससे पहले नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत (Rohanpreet) की शादी को लेकर खबरें भी आई थीं. बताया जा रहा था कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की इसी महीने दिल्ली में शादी भी हो सकती है. हालांकि, अभी शादी को लेकर दोनों कलाकारों की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Video Viral, Neha Kakkar Childhood Video, Neha Kakkar Instagram, Neha Kakkar Singing Bhajans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com