विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2020

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का नया गाना 'ख्याल रख्या कर' हुआ रिलीज, Video यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड

Khyaal Rakhya Kar Song Out: सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) का नया सॉन्ग 'ख्याल रख्या कर' रिलीज हो गया है. गाने को फैन्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है.

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का नया गाना 'ख्याल रख्या कर' हुआ रिलीज, Video यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड
Khyaal Rakhya Kar Song Release: नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का नया गाना हुआ रिलीज
  • नेहा कक्कड़ का नया गाना 'ख्याल रख्या कर' हुआ रिलीज
  • वीडियो ने यूट्यूब पर मचाई धूम
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) का नया सॉन्ग 'ख्याल रख्या कर (Khyaal Rakhay Kar Song)' रिलीज हो गया है. इस गाने को लेकर जनता में काफी बज बना हुआ था. अब 'ख्याल रख्या कर' के रिलीज होते ही लोगों की एक्साइटमेंट भी साफ देखी जा सकती है. गाने में नेहा कक्कड़ एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रही हैं. वहीं, रोहनप्रीत सिंह उनका ख्याल रख रहे हैं. गाने में नेहा कभी बीवी तो कभी मां का किरदार निभा रही हैं. दोनों ही किरदारों में नेहा कक्कड़ काफी क्यूट लग रही हैं. 

सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के गाने 'ख्याल रख्या कर (Khyaal Rakhya Kar Song)' को रिलीज होते ही फैन्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. इस गाने को नेहा ने ही गाया है. गाने के लिरिक्स बाबू ने लिखे हैं. बता दें, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के इस वीडियो को अब तक 82 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चिके हैं.

बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते 26 अक्टूबर को ही दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी. उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने जहां अपनी आवाज और गाने के दम पर बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है तो वहीं रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने भी अपने सिंगिंग के टैलेंट के जरिए लोगों का दिल जीता है. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हाल ही में एक गाने 'नेहू दा व्याह' में भी साथ दिखाई दिये थे. इस गाने में नेहा कक्कड़ की शादी से जुड़ी चीजें दिखाई गई थीं. 'नेहू दा व्याह' सॉन्ग में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khyaal Rakhay Kar, Khyaal Rakhay Kar Song Release, Khyaal Rakhay Kar Song Out, Khyaal Rakhay Kar Song Trending On Youtube, Rohanpreet Singh, Neha Kakkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com