विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2018

बलात्कार के मामलों पर बोले नसीरुद्दीन शाह, दोषियों के बजाए लड़कियों को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है...

देशभर में आक्रोश की वजह बने कठुआ और उन्नाव मामलों को लेकर अभिनेता से उनकी राय मांगी गई थी. अभिनेता ने कहा कि ऐसी घटनाएं हमेशा से होती रही हैं लेकिन अब उन्हें सामने लाया जाने लगा है जो एक अच्छी बात है. 

बलात्कार के मामलों पर बोले नसीरुद्दीन शाह, दोषियों के बजाए लड़कियों को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है...
नसीरुद्दीन शाह
  • नसीरूद्दीन शाह ने बलात्कार के मामलों पर कहा
  • "दोषियों के बजाए लड़कियों को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है, यह भयानक है"
  • 'होप और हम' के ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेता ने कही यह बात
नई दिल्ली: अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि समाज एक बहुत ही 'अजीब और भयानक' स्थिति से गुजर रहा है जिसमें दोषियों के बजाए लड़कियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. देशभर में आक्रोश की वजह बने कठुआ और उन्नाव मामलों को लेकर अभिनेता से उनकी राय मांगी गई थी. अभिनेता ने कहा कि ऐसी घटनाएं हमेशा से होती रही हैं लेकिन अब उन्हें सामने लाया जाने लगा है जो एक अच्छी बात है. 

उन्होंने कहा, "कल अखबार में मैंने बहुत बढ़िया बात पढ़ी जिसमें एक बलात्कार पीड़ित एक युवती ने कहा था कि हम अपने नाम और चेहरे क्यों छिपाएं, बल्कि ऐसे अपराधों को अंजाम देने वाले लोगों को अपना मुंह छिपाना चाहिए." 

शाह अपनी नई फिल्म 'होप और हम' के ट्रेलर के लांच के अवसर पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि ये घटनाएं डराने वाली हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट होनी चाहिए और उनके बारे में बात भी होनी चाहिए. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naseeruddin Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com