नरगिस दत्त (Nargis Dutta) अपने समय में बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस थीं. उन्होंने एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दी. बाद में उन्होंने एक्टर सुनील दत्त (Sunil Dutt) से शादी की. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट तलाश-ए-हक़ से अपने करियर की शुरूआत की. उनका जन्म कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था. उन्हें 1957 में फिल्म मदर इंडिया (Mother India) के लिए एकेडमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था और इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला. फिल्म रात और दिन के लिए उन्हें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. नर्गिस अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका परिवार उनके बच्चे अलग अलग क्षेत्र में नाम कर रहे हैं. नर्गिस के बच्चों के बच्चे भी अब बड़े हो गए हैं.
दिल्ली की इस लड़की ने अपने दम पर सिनेमा में बनाई पहचान, कभी बनीं 'रश्मि रॉकेट' कभी 'हसीन दिलरूबा'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

आज हम बात कर रहे हैं उनकी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश पोती की. जी हां उनकी पोती त्रिशला दत्त ((Trishala Dutt)) बड़ी हो गई हैं. त्रिशला उनके बेटे संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बेटी हैं. पेशे से साइकेट्रिस्ट त्रिशला दत्त का इंस्टाग्राम पेज पर मेंटल हेल्थ, लाइफ स्टाइल और फैशन से संबंधित पोस्ट शेयर करती रहती हैं. त्रिशला दत्त संजय दत्त और ऋचा शर्मा की बेटी हैं और यूएसए में रहती हैं. उनके प्रोफाइल पर डैड संजय दत्त के साथ भी कई फोटो है. त्रिशला सोशल मीडिया पर अपने पिछले रिलेशन को लेकर भी बात करती रही हैं. 2019 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को खो दिया. इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में उन्होंने शेयर किया था कि वह अपने बॉयफ्रेंड की मौत के सदमे से निपटने के लिए उन्होंने चिकित्सक की मदद ली.

त्रिशाला दत्त इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं. फोटो में उनका ग्लैमरस अंदाज दिखता है. त्रिशला ने अपने बॉयफ्रेंड को खो दिया था, जिसके बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं, हालांकि अब वह ठीक हैं. उन्होंने एक लाइव चैट में कहा था कि अब वह धीरे-धीरे स्वीकृति की ओर बढ़ रही हैं और इससे उबर रही हैं. मैं उसके बिना बेजान महसूस करती हूं, लेकिन मुझे पता है कि मैं ठीक हो रही हूं.
ये भी देखें :
VIDEO: दिशा पटानी, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर फिल्म प्रमोशन में बिजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं