सामंथा रुथ प्रभु ( Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने शनिवार को एक दूसरे से तलाक लेने का ऐलान किया था. अब नागा के पिता और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) ने इस खबर पर रिएक्शन दिया है. नागार्जुन ने अपना स्टेटमेंट ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने इसमें लिखा कि सामंथा और चैतन्य के बीच जो भी हुआ वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. वो दोनों का व्यक्तिगत मामला है. नागार्जुन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है.
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) October 2, 2021
नागार्जुन (Nagarjuna) के पोस्ट में लिखा है: "बहुत भारी मन के साथ मैं ये कह रहा हूं. जो भी सामंथा और चैतन्य के बीच हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है. जो भी पति और पत्नी के बीच हुआ वह बहुत ही पर्सनल है. सामंथा और चैतन्य दोनों ही मेरे लिए प्यारे हैं. मेरा परिवार सामंथा के साथ बिताए सभी पलों को याद करेगा और वह हमेशा हम सभी के लिए खास रहेंगी. ईश्वर उन दोनों को हिम्मत दें." नागार्जुन ने इस तरह सामंथा रुथ प्रभु और बेटे नागा चैतन्य की तलाक की खबर पर अपनी राय रखी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि नागा चैतन्य (Naga Chaitanya), नागार्जुन (Nagarjuna) की पहली पत्नी लक्ष्मी दग्गुबती के बेटे हैं. साल 1990 में दोनों ने तलाक ले लिया था. नागार्जुन ने साल 1992 में एक्ट्रेस अमाला से शादी रचाई. दोनों के एक बेटे अखिल हैं, जो एक्टर हैं. सामंथा रुथ प्रभु ( Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य ने शादी के 4 साल बाद तलाक का ऐलान किया. दोनों ने ज्वाइंट स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर साझा किया और अपने अलगाव का ऐलान किया. शादी से पहले दोनों ने करीब दशक तक एक दूसरे को डेट किया था. साल 2017 में दोनों ने साउथ इंडिया और क्रिस्चन रीति-रिवाज से शादी रचाई थी.
VIDEO: बिग बॉस के घर में ये होगी डोनल बिष्ट की रणनीति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं