साल 2003 में आई संजय दत्त की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'मुन्नाभाई MBBS' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. यह एक ऐसी एवरग्रीन फिल्म है, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. इस फिल्म के सभी किरदारों को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था. इस फिल्म में हर समय चिड़-चिड़ करने वाले 'डॉक्टर रुस्तम' का किरदार कुरुश देबू ने निभाया था. कुरुश देबू की सालों बाद एक लेटेस्ट फोटो सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद फैन्स शॉक में हैं और वे उन्हें पहचान नहीं पा रहे. इसके साथ ही इंस्टाग्राम की भी कुछ फोटोज उनकी वायरल हो रही हैं.
बता दें, कुरुश देबू की यह फोटो है तो पुरानी लेकिन अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है. लोग इस तस्वीर को देखने के बाद अपने चहेते सितारे को पहचान नहीं पा रहे हैं. कुरुष की जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें उन्हें फुल व्हाइट शर्ट के साथ रेड टाई और ब्लैक कलर की जींस में देखा जा सकता है. इस फोटो में डॉक्टर रुस्तम उर्फ कुरुश देबू पहले से काफी अलग दिख रहे हैं. इसमें उनका वजन भी पहले की तुलना में बढ़ा हुआ नजर आ रहा है. कुरुश देबू की यह फोटो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

एक सोशल मीडिया यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "कहां गायब हो गए हैं आप सर". तो वहीं एक अन्य ने फिल्मों में उनके कमबैक को लेकर सवाल किया है. वहीं एक और यूजर लिखते हैं, "रेड टाई में काल लग रहे हो आप. मस्त कॉम्बिनेशन". बता दें, मुन्नाभाई के अलावा कुरुश देबू हैप्पी हस्बैंड्स, फोर टू का वन, शीरीन फरहाद की तो निकल पड़ी, पात्र जैसी फिल्मों में नजर आए हैं.
ये भी देखें: मुंबई में आउटिंग करती दिखीं शिल्पा शेट्टी और अनन्या पांडे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं