साल 2003 में आई संजय दत्त की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'मुन्नाभाई MBBS' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. यह एक ऐसी एवरग्रीन फिल्म है, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. इस फिल्म के सभी किरदारों को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था. इस फिल्म में हर समय चिड़-चिड़ करने वाले 'डॉक्टर रुस्तम' का किरदार कुरुश देबू ने निभाया था. कुरुश देबू की एक फोटो सामने आई है, जिसे देखने के बाद फैन्स शॉक में हैं और वे उन्हें पहचान नहीं पा रहे. इसके साथ ही इंस्टाग्राम की भी कुछ फोटोज उनकी वायरल हो रही हैं.
बता दें, कुरुश देबू की यह फोटो है तो पुरानी लेकिन अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है. लोग इस तस्वीर को देखने के बाद अपने चहेते सितारे को पहचान नहीं पा रहे. कुरुष की जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें वे येलो पैंट, येलो फ्लोरल शर्ट, पोल्का डॉट टाई और रेड ब्लेजर में दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो में डॉक्टर रुस्तम उर्फ कुरुश देबू पहले से काफी अलग दिख रहे हैं. इसमें उनका वजन भी पहले की तुलना में बढ़ा हुआ नजर आ रहा है. कुरुश देबू की यह फोटो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
एक सोशल मीडिया यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "कहां गायब हो गए हैं आप सर". तो वहीं एक अन्य ने फिल्मों में उनके कमबैक को लेकर सवाल किया है. वहीं एक और यूजर लिखते हैं, "क्या कमाल का सूट है. मस्त कॉम्बिनेशन". बता दें, मुन्नाभाई के अलावा कुरुश देबू हैप्पी हस्बैंड्स, फोर टू का वन, शीरीन फरहाद की तो निकल पड़ी, पात्र जैसी फिल्मों में नजर आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं