विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2021

मौनी रॉय ने माधुरी दीक्षित संग झूमकर किया डांस, दोनों के खूबसूरत अंदाज ने बांधा समां...देखें Video

मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मौनी टीवी इंडस्ट्री के जानी मानी अभिनेत्री हैं. वहीं अब उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो माधुरी दीक्षित के साथ डांस करती नजर आ रही है.

मौनी रॉय ने माधुरी दीक्षित संग झूमकर किया डांस, दोनों के खूबसूरत अंदाज ने बांधा समां...देखें Video
मौनी रॉय और माधुरी दीक्षित का डांस वीडियो
नई दिल्ली:

मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मौनी टीवी इंडस्ट्री के जानी मानी अभिनेत्री हैं. मौनी रॉय (Mouni Roy) ने एकता कपूर के सीरियल में नागिन का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी. वहीं मौनी रॉय (Mouni Roy) को कई बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा गया है. इसी दरम्यान उनका एक वीडियो एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित के साथ उन्हीं के सॉन्ग 'माए नि माए मुंडेर पे तेरी बोल रहा हैं काग़ा' पर डांस करती नजर आ रही हैं.

ये डांस वीडियो माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. ये डांस वीडयो रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट का है. दरअसल मौनी रॉय (Mouni Roy) 'डांस दीवाने' में गेस्ट के तौर पर आने वाली हैं. इसी शो के सेट पर मौनी रॉय, माधुरी दीक्षित के साथ डांस करती हैं. इस वीडियो के साथ माधुरी ने कैप्शन में लिखा है 'माए नि माए मुंडेर पे तेरी बोल रहा हैं काग़ा, जोगन हो गयी तेरी दुलारी मन जोगी संग लागा'. वहीं उनके फैन्स इन दोनों अदाकाराओं को साथ देख काफी खुश है और उनके इस डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

मौनी रॉय (Mouni Roy) का हालही नया म्यूजिक वीडियो 'डिस्को बलमा' रिलीज हुआ है, जो खूब पसंद किया जा रहा है. इसके पहले उन्हें 'बैठे-बैठे' और 'पतली कमरिया' जैसे गानों में देखा गया था. अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी. इससे पहले मौनी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' में भी नजर आ चुकी हैं. जिसमें उनकी परफॉर्मेंस खूब पसंद की गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy Video, Mouni Roy Dance, Mouni Roy With Madhuri Dixit, Madhuri Dixit, Madhuri Dance, Madhuri Dixit Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com