विज्ञापन

अक्षय खन्ना के धुरंधर एक्ट की इस एक्टर ने बिरयानी से की तुलना, कहा- आप रोज बिरयानी खाते हैं तो...

Mohan Kapur : मोहन कपूर ने धुरंधर को कहानी कहने का बेहद इंटेलिजेंट नमूना बताया. और अक्षय खन्ना की तारीफ की. वहीं रणवीर सिंह को असली गिरगिट बताया.

अक्षय खन्ना के धुरंधर एक्ट की इस एक्टर ने बिरयानी से की तुलना, कहा- आप रोज बिरयानी खाते हैं तो...
धुरंधर में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस पर मोहन कपूर ने दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

मोहन कपूर ने हाल ही में धुरंधर जोड़ी अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के बारे में बात की और उनके करियर और एक्टिंग स्टाइल के बारे में बताया. सिद्धार्थ कनन के साथ यूट्यूब पॉडकास्ट में मोहन कपूर ने अक्षय खन्ना के रहमान डकैत का किरदार निभाने पर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अक्षय को लेकर उन्हें कभी भरोसा नहीं था कि वह टेलेंट के मामले में अंडररेटेड एक्टर हैं. मोहन कपूर ने कहा, आप सही हैं. अक्षय खन्ना हमेशा से ही अच्छे परफॉर्मर थे. वह बेहद लाजवाब एक्टर हैं. 

अक्षय खन्ना को पर्सनली नहीं जानते मोहन कपूर

मोहन कपूर ने बताया कि वह अक्षय खन्ना को पर्सनली नहीं जानते . लेकिन उन्हें लगता है कि वह अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं ना कि किसी प्रोजेक्ट के पीछे भागने में. उन्होंने कहा, शायद वह मूडी हों. शायद उन्हें वह स्क्रिप्ट पसंद नहीं आए, जो उन्हें ऑफर की गई हो. और शायद वह ब्रेक लेना चाहते हों और अपनी शर्तों पर काम करना चाहते हों. 

ये भी पढ़ें- मुकुल देव के अंतिम संस्कार में पैपराजी के बिहेवियर पर भड़के राहुल देव, कहा- मैंने अपने भाई को खो दिया है और वो...

अक्षय खन्ना के एक्ट को बताया बिरयानी

मोहन कपूर ने कहा कि कभी कभी एक्टर्स कुछ वक्त के लिए गायब हो जाते हैं और तभी वापसी करते हैं जब उन्हें कुछ क्रिएटिवली एक्साइट करता है. उनके मुताबिक, अक्षय के कमबैक को इतना स्ट्रॉन्ग रिएक्शन इसलिए मिला क्योंकि उन्हें स्क्रीन पर लंबे समय से नहीं देखा होगा. एक्टर ने कहा, अगर आप रोज बिरयानी खाते हैं तो एक वक्त पर एक्साइटमेंट धुंधला पड़ जाता है. लेकिन अगर आप लंबे समय के बाद खाए तो वह अचानक अमेजिंग लगने लगाता है. यह अक्षय खन्ना के साथ हुआ है. 

धुरंधर की हाइप के कारण नहीं देखी फिल्म

धुरंधर के बारे में बात करते हुए मोहन ने कहा, उन्होंने फिल्म देखना अवॉइड किया क्योंकि फिल्म का हाइप बहुत हो गया था. जब उन्होंने आखिर में फिल्म देखी तो उन्हें समझ में आया कि ऑडियंस का ऐसा रिएक्शन क्यों था. उन्होंने कहा, मैंने अकेले फिल्म देखी और जब मैं थियेटर से वापस आया. मुझे समझ आया कि क्यों लोग इतनी तारीफ कर रहे थे. फिल्म में हर किसी ने बखूबी काम किया. यह स्टोरीटेलिंग का बहुत ही इंटेलीजेंट पीस है. 

मोहन कपूर ने कहा- रणवीर सिंह को असली गिरगिट  

अक्षय खन्ना के अलावा मोहन कपूर ने रणवीर सिंह की तारीफ की और उन्हें इस देश का असली गिरगिट कहा. मोहन के मुताबिक, रणवीर की सबसे बड़ी ताकतों में से एक उनकी काबिलियत है कि वे अलग-अलग किरदारों में पूरी तरह से ढल जाते हैं और साथ ही अपने को-स्टार्स को भी चमकने का मौका देते हैं. उन्होंने कहा, "किसी और को लाइमलाइट में आने देना, जबकि आप चुपचाप पूरी फिल्म को अपने कंधों पर संभाले रहते हैं. इसी में असली महानता है."

बैंड बाजा बारात देखने के बाद लगता था ऐसा

आगे मोहन कपूर ने कुबूल किया कि बैंड बाजा बारात देखने के बाद उन्हें लगता था कि रणवीर को सिर्फ एनर्जेटिक रोल ही सूट करेंगे क्योंकि वह फिल्म में बहुत नेचुरल थे. लेकिन पदमावत, गली बॉय और धुरंधर देखने के बाद उनका नजरिया बदल गया. उन्होंने कहा, वह ट्रांसफॉर्म पूरी तरह हो जाते हैं. वह लाजवाब एक्टर हैं. और एक वंडरफुल इंसान हैं. 

ये भी पढ़ें- वो अकेले इंसान, जिनके अजय देवगन छूते थे पैर, 37 साल का उम्र का फासला, फिर भी मानते थे दोस्त, खींचते थे टांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Mohan Kapur, Akshaye Khanna, Dhurandhar, Ranveer Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com