विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2019

Mission Mangal Box Office Collection Day 13: 'मिशन मंगल' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी, अब तक किया इतना कलेक्शन

Mission Mangal Box Office Collection Day 13: अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी. अब तक किया इतना कलेक्शन

Mission Mangal Box Office Collection Day 13: 'मिशन मंगल' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी, अब तक किया इतना कलेक्शन
Mission Mangal Box Office Collection Day 13: 'मिशन मंगल' ने अब तक किया इतना कलेक्शन
  • अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' ने किया इतना कलेक्शन
  • फिल्म का अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी
  • विदेशों में भी कर रही है जमकर कमाई
नई दिल्ली:

Mission Mangal Box Office Collection Day 13: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और विद्या बालन (Vidya Balan) स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल (Mission Mangal)' लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी धूम मचा रखी है. फिल्म ने 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा तो पार कर ही लिया है. वहीं, सोमवार को फिल्म ने करीब 4 करोड़ की कमाई की थी. इस हिसाब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म ने मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 163 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि, इसके अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं. 

KBC 11 Written Update: फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का जवाब देकर नितिन कुमार ने जीता अमिताभ बच्चन का दिल, मिला यह नाम

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'मिशन मंगल' (Mission Mangal) ने विदेशों में सोमवार तक 5.8 मिलियन की कमाई कर डाली थी. इस बात की जानकारी तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी थी. वहीं पश्चिम बंगाल में फिल्म 'मिशन मंगल' अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. बता दें इस फिल्म ने अक्षय कुमार की ही केसरी और जॉली एलएलबी 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.  

'द जोया फैक्टर' को लेकर ज्योतिषियों ने की ये भविष्यवाणी तो सोनम कपूर ने टाल दिया ट्रेलर लॉन्च

 फिल्म 'मिशन मंगल' की कहानी GSLV सी-39 नाम के मिशन फेल होने से शुरू होती है. इसके मिशन डायरेक्टर राकेश धवन (Akshay Kumar) और प्रोजेक्ट डायरेक्टर तारा शिंदे (Vidya Balan) होते हैं. मिशन फेल होने की वजह से राकेश धवन को मार्स मिशन के लिए शिफ्ट कर देते हैं और GSLV सी-39 प्रोजेक्ट के लिए नासा से आए साइंटिस्ट को कमान सौंप देते है. फिर निराश होकर घर में बैठी तारा को पूड़ी तलने की विधि से मार्स मिशन का प्रोजेक्ट सूझता है, जिसके लिए दोबारा नई टीम तैयार की जाती है. इसमें शरमन जोशी, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, नित्या मेनन और एचजी दत्तात्रेय शामिल होते हैं. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mission Mangal Box Office Collection Day 13, Mission Mangal Review, Mission Mangal Earning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com