विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2018

#MeToo: AIB की अदिति मित्तल पर महिला को स्टेज पर जबरन Kiss करने का आरोप, यूं मांगनी पड़ी माफी

हॉलीवुड के बाद #MeToo कैंपेन ने भारत में भी दस्तक दे दी है, और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तो अच्छे-अच्छों के होश फाख्ता हो चुके हैं. AIB की अदिति मित्तल को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी है.

#MeToo: AIB की अदिति मित्तल पर महिला को स्टेज पर जबरन Kiss करने का आरोप, यूं मांगनी पड़ी माफी
AIB की अदिति मित्तल ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी
  • AIB की अदिति मित्तल ने मांगी माफी
  • स्टेज पर किस करने का था मामला
  • कॉमेडियन कनीज ने लगाया था आरोप
नई दिल्ली: हॉलीवुड के बाद #MeToo कैंपेन ने भारत में भी दस्तक दे दी है, और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तो अच्छे-अच्छों के होश फाख्ता हो चुके हैं. आमिर खान (Aamir Khan) ने #MeToo के समर्थन में सुभाष कपूर (Subhash Kapoor) की फिल्म से पल्ला झाड़ लिया है. विकास बहल (Vikas Bahl) के खिलाफ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आवाज बुलंद की है. एक्टर आलोक नाथ (Alok Nath) पर भी यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के आरोपों की झड़ी लग गई है. इस सबके बीच AIB की कॉमेडियन अदिति मित्तल को अपने अनुचित व्यवहार के लिए माफी मांगनी पड़ी है. अदिति मित्तल ने स्टेज पर साथी कॉमेडियन के होंठों को चूम लिया था. 
 
MeToo: आमिर खान ने लिया बड़ा फैसला, यौन उत्पीड़न के आरोपी डायरेक्टर की छोड़ी फिल्म

कॉमेडियन अदिति मित्तल (Aditi Mittal) ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर कॉमेडियन कनीज सुरका से अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी है. कनीज सुरका (Kaneez Surka) ने अपने ट्विटर एकाउंट पर अदिति मित्तल की इस पूरी हरकत को शेयर किया था. कनीज ने पोस्ट में लिखाः "मैं दो साल पहले अंधेरी बेस में एक कॉमेडी शो होस्ट कर रही थी, वहां लगभग 100 लोग मौजूद थे और कई कॉमेडियन भी थे. अदिति मित्तल स्टेज पर आईं और उन्होंने जबरन मेरे होंठों पर किस कर दी. उन्होंने अपनी जीभ मेरे मुंह में डाल दी. मैं स्टेज पर थी और मैंने इसके लिए उन्हें किसी तरह की रजामंदी नहीं दी थी. मैं बेहद शर्मिंदा महसूस कर रही थी, सकते में थी और मेरे पास कोई चॉयस नहीं थी." कनीज ने इस मामले को खत्म करने के लिए अदिति से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कहा था. 
 
आलोक नाथ पर 'हम साथ साथ हैं' की क्रू मेंबर ने लगाया आरोप, बोलीं- मेरे सामने सारे कपड़े उतार दिए और...

अदिति मित्तल (Aditi Mittal) ने अपने सोशल मीडिया पर कनीज से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी हैः "जनवरी 2016 में मैं अंधेरी में शो कर रही थी. कनीज सुरका (Kaneez Surka) स्टेज पर होस्ट थीं. मैं स्टेज पर गई तो मैंने कनीज के होंठों पर चूमा (जीभ का इस्तेमाल नहीं किया था), यह सिर्फ मजाक था और एक्ट का हिस्सा था. मेरे इरादे सेक्सुअल कतई नहीं थे. मुझे कनीज से बात करने पर पता चला कि यह उसके स्पेस का उल्लंघन था और वह काफी हर्ट हुईं. इसके लिए मैं उनसे बिना किसी शर्त के माफी मांगती हूं...कनीज ने मुझे इस बात को खत्म करने के लिए सार्वजनिक मंच पर माफी मांगने के लिए कहा है...कनीज, आई एम सॉरी."

देखें Video:


 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Metoo Campaign, AIB Comedian Aditi Mittal, Comedian Kaneez Surka, Sexual Harassment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com