विज्ञापन

Melody इतनी चॉकलेटी क्यों है? कैसे एक आसान सवाल बना यादगार एडवर्टाइजमेंट, देखें 43 साला पुराने विज्ञापन का वीडियो

दशकों बाद भी “Melody इतनी चॉकलेटी क्यों है” भारतीय एडवर्टाइजमेंट इतिहास की सबसे आकर्षक टैगलाइन में से एक है. यह ऐड दिखाता है कि कैसे एक सरल आइडिया और मजबूत क्रिएटिविटी किसी ब्रांड को हमेशा के लिए लोगों की यादों में बसा सकती है.

Melody इतनी चॉकलेटी क्यों है? कैसे एक आसान सवाल बना यादगार एडवर्टाइजमेंट, देखें 43 साला पुराने विज्ञापन का वीडियो
Melody इतनी चॉकलेटी क्यों है? एक सवाल जिसने बना दिया इतिहास

कुछ एडवर्टाइजमेंट ऐसे होते हैं, जो सिर्फ प्रोडक्ट बेचने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि लोगों की यादों में बस जाते हैं. उनकी टैगलाइन और जिंगल इतनी आकर्षक होती है कि सालों बाद भी वे जेहन में ताजा बने रहते हैं. आज के डिजिटल और सोशल मीडिया दौर में ऐसे ऐड्स को और भी तेजी से लोकप्रियता मिलती है. ऐसा ही एक आइकॉनिक एडवर्टाइजमेंट है Melody टॉफी का, जिसकी मशहूर टैगलाइन “Melody इतनी चॉकलेटी क्यों है?” ने हर उम्र के लोगों के बीच खास पहचान बनाई है. 

ये भी पढ़ें: शोले से पहले आई अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को देख निराश हो गए थे लोग, दोबारा से क्लाइमैक्स सीन हुआ शूट फिर भी कहलाई सुपरफ्लॉप

कब हुई शुरुआत 

इस एडवर्टाइजमेंट को 1983 में Parle ने लॉन्च किया था. इसका कैचफ्रेज “Melody इतनी चॉकलेटी क्यों है? Melody खाओ, खुद जान जाओ” आज भी लोगों के दिमाग में है. यह जिंगल कॉपीराइटर सुलेखा बाजपेयी ने एवरेस्ट एडवरटाइजिंग के लिए लिखा था. यह ऐड सिर्फ एक प्रचार नहीं रहा, बल्कि धीरे-धीरे भारतीय पॉप कल्चर का हिस्सा बन गया था.

मजेदार थे शुरुआती ऐड्स 

इस कैंपेन का पहला एडवर्टाइजमेंट बेहद दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया था. इसमें एक ट्रेनर अपने जवानों से पूछता है कि Melody इतनी चॉकलेटी क्यों है? इस सवाल के जवाब में एक छोटा जवान मासूमियत से कहता है कि Melody खाओ, खुद जान जाओ. यह आसान और मजेदार जवाब ही इस ऐड की पहचान बन गया.

अलग-अलग किरदारों के साथ आगे बढ़ा कैंपेन

पहले ऐड की सफलता के बाद इस कैंपेन को कई नए अंदाज में दोहराया गया. हर बार सवाल वही रहता था, लेकिन जवाब अलग-अलग किरदारों से दिलचस्प तरीके से सामने आता था. एक टीवीसी में यह सवाल एक टीचर अपने छात्रों से पूछता है, तो किसी दूसरे वर्जन में एक पत्रकार एक नन्हीं फिल्म स्टार से यही सवाल करता है. हर बार जवाब वही रहता - Melody खाओ, खुद जान जाओ. 

90s और 2000s में बना पॉप कल्चर आइकन

1990 और 2000 के दशक में यह कैंपेन और भी लोकप्रिय हो गया. टीवी पर इसके कई नए वर्जन आए, जिन्होंने इसे हर घर की पहचान बना दिया. इसकी सादगी, मजेदार सवाल और याद रहने वाला जिंगल लोगों के बीच बेहद हिट हो गया. इस एडवर्टाइजमेंट की खास बात यह थी कि यह किसी भारी-भरकम मैसेज की बजाय एक आसान और मजेदार सवाल-जवाब के जरिए ब्रांड को यादगार बनाता था.

आज भी लोगों की यादों में जिंदा है कैंपेन

दशकों बाद भी “Melody इतनी चॉकलेटी क्यों है” भारतीय एडवर्टाइजमेंट इतिहास की सबसे आकर्षक टैगलाइन में से एक है. यह ऐड दिखाता है कि कैसे एक सरल आइडिया और मजबूत क्रिएटिविटी किसी ब्रांड को हमेशा के लिए लोगों की यादों में बसा सकती है. “Melody खाओ, खुद जान जाओ” आज भी सिर्फ एक लाइन नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी के लिए नॉस्टैल्जिया बन चुकी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com