Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण की एक्टिंग की जितनी तारीफ होती है. उतनी ही उनकी 5 फीट 9 इंच हाइट की भी चर्चा होती रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूर्व मिस वर्ल्ड रहीं एक एक्ट्रेस उनसे भी ज्यादा लंबी हैं. दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हुए हैं जो आए तो अपनी काबिलियत के दम पर लेकिन लंबे समय तक टिक नहीं सके. आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे इन कलाकारों में पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का नाम भी शामिल है. बेंगलुरु में 7 अक्टूबर 1977 को जन्मी और 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली यह एक्ट्रेस आज कैमरों की नजर से कोसों दूर हैं. मिस इंडिया बनने के बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम किया, जो इतिहास रचने से कम नहीं था.
6.1 इंच की लंबाई वाली यह एक्ट्रेस इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल नहीं कर पाईं जो वह चाहती थीं. युक्ता ने 2002 में फिल्म 'प्यासा' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्री हुई हैं जिनका करियर शादी के बाद खत्म हो गया. युक्ता मुखी ने भी शादी के बाद काम न करने का फैसला किया. ऐसी भी खबरें आई थीं कि अपनी हाइट की वजह से वह बॉलीवुड में चल नहीं पाईं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व मिस वर्ल्ड ने 2008 में न्यूयॉर्क के एक बड़े बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की, लेकिन यह शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई. उन्होंने मीडिया के सामने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना और अननेचुरल सेक्स का आरोप लगाया. उन्होंने कहा था कि उनके पति उन्हें "जानवरों की तरह पीटते हैं".
लंबे समय तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार युक्ता मुखी को 2014 में अपने पति तलाक मिला. फिल्मी करियर की बात करें तो युक्ता की पहली फिल्म ‘प्यासा' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं कर पाई. इसके बाद उन्होंने 2003 में 'कब क्यों कहां' और 'हम तीनों' साइन की लेकिन वह अधूरी रही. युक्ता मुखी को पिछली बार फिल्म गुड न्यूज (2019) में देखा गया था.
बता दें कि मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने से पहले वह वी.जी. वाजे कॉलेज से जूलॉजी की पढ़ाई कर रही थीं. उन्होंने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा करने के साथ शास्त्रीय संगीत भी सीखा है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं