विज्ञापन

Maroon Color Sadiya: आम्रपाली दुबे और निरहुआ के गाने ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, अब तक बन चुकीं 11 मिलियन रील, व्यूज 313 मिलियन से ज्यादा

Maroon Color Sadiya Song: निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस गाने ने यूट्यूब पर लोगों का दिल जीता है. रिलीज के एक साल बाद भी फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

Maroon Color Sadiya: आम्रपाली दुबे और निरहुआ के गाने ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, अब तक बन चुकीं 11 मिलियन रील, व्यूज 313 मिलियन से ज्यादा
Maroon Color Sadiya Song: यूट्यूब पर छाया मरून कलर सड़िया
Social Media
नई दिल्ली:

Maroon Color Sadiya Song: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक गाना यूट्यूब पर धूम मचाए हुए है. इस गाने ने व्यूज के मामले में तो नए कीर्तिमान हासिल किए ही साथ ही साथ इंस्टाग्राम पर रील के मामले में भी ऐसी पॉपुलैरिटी हासिल की है कि बस पूछिए मत. अगर आप गाना देखें तो ये बहुत ही प्यारा सा एक गाना है जो कि पार्टी या डांस नंबर नहीं है लेकिन इससे उलट गाने का म्यूजिक और निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री ने इसे सुपरहिट पीस बना दिया है. ये गाना रिलीज के बाद से फैन्स की जुबान पर चढ़ा हुआ है और आज तक यूट्यूब पर खूब सुना जा रहा है.

मरून कलर सड़िया सॉन्ग यूट्यूब पर

इस गाने को यूट्यूब 313 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और मेकर्स की दी गई जानकारी के मुताबिक इस गाने पर 11 मिलियन रील्स बनी हैं. जरा सोचिए जितने किसी गाने पर व्यूज होते हैं उतनी तो रील्स ही बन गईं ऐसे में इसकी पॉपुलैरिटी का आलम तो साफ ही नजर आता है. फैंस इसे बार-बार सुन रहे हैं. यही वजह है कि ये लंबे समय तक यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा था.

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमेस्ट्री

इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली की ट्रेडिशनल लुक वाली केमेस्ट्री खूब सराही जा रही है. दोनों का सिंपल और अट्रैक्टिव अंदाज लोगों को खासा पसंद आया है. सिंगर नीलकमल सिंह और कल्पना की आवाज ने भी इसे और मीठा बना दिया है. यूट्यूब कमेंट्स में फैंस लिख रहे हैं- “काफी समय बाद भोजपुरी में इतना सुरीला गाना मिला”, “जितनी बार सुनो उतना ही कम लगता है”. नीलकमल सिंह को भोजपुरी के बेहतरीन गायकों में शुमार किया जा रहा है.
आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी की फिल्में हमेशा हिट होती हैं और फैंस उनकी आने वाली प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है जल्द ही दोनों फिर से साथ नजर आएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com