छठ का पर्व नजदीक है और इससे पहले हर तरफ इसी त्योहार की छठा बिखर रही है. खासतौर से यूट्यूब पर तो हर दिन इस व्रत की महिमा बताते और कहानी सुनाते गाने रिलीज हो रहे हैं. हाल में मनोज मुंतशिर का एक गाना रिलीज हुआ. इस गाने को प्रबुद्ध सौरभ ने लिखा है और म्यूजिक वीडियो की शुरुआत में मनोज मुंतशिर की आवाज सुनाई देती है. छठ महापर्व पर रिलीज हुआ ये गाना 'बहंगी लचकत जाए' है. इसे यूट्यूब पर 3 नवंबर को शेयर किया गया था. इस गाने को अबतक यानी कि 9 दिनों में 1.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. बात करें इस पॉपुलर हो रहे गाने के सिंगर्स की तो इसे स्नेहा शंकर और नमन श्रीवास्तव ने मिलकर गाया है. इसके म्यूजिक वीडियो की हाईलाइट मनोज मुंतशिर हैं जो कि अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं. उन्हें म्यूजिक वीडियो में देखना उनके फैन्स को खासा खुश कर रहा है.
मनोज मुंतशिर की स्पेशल अपीयरेंस को और भी खास बना रहा है उनकी लाइफ पार्टनर का साथ. जी इस वीडियो में मनोज के साथ जो महिला नजर आ रही हैं ह कोई एक्ट्रेस नहीं बल्कि मनोज की पत्नी नीलम मुंतशिर हैं. बता दें कि नीलम भी मनोज की तरह ही एक राइटर हैं लेकिन लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. ये शायद पहली बार है जब पति पत्नी इस तरह किसी म्यूजिक वीडियो में साथ आए हैं. इनका साथ आना इस वीडियो को एक फैमिली टच देता है जो कि छठ से पावन पर्व पर और खास हो जाता है.
कौन हैं मनोज मुंतशिर?
मनोज मुंतशिर हिंदी सिनेमा के जाने-माने लेखक हैं. उन्होंने कई पॉपुलर हिंदी फिल्मी गाने लिखे हैं इनमें "तेरी मिट्टी" (केसरी), "गलियां" (एक विलेन), "तेरे संग यारा" (रुस्तम), "कौन तुझे" (एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी) और "फिर भी तुमको चाहूंगा" (हाफ गर्लफ्रेंड) शामिल हैं. इसके अलावा वे फिल्मों के लिए डायलॉग भी लिखते हैं. मनोज ने 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' के लिए हिंदी डायलॉग लिखे और हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर' की हिंदी डबिंग के लिए डायलॉग तैयार किए. उन्होंने 2023 की फिल्म 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग भी लिखे लेकिन फिल्म में इस्तेमाल की गई ट्रेंडिंग बोलचाल की भाषा और डायलॉग के सिलेक्शन को लेकर लोगों ने काफी विरोध जताया. इसके अलावा मनोज 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और 'इंडियन आइडल जूनियर' जैसे रियलिटी शो में जज के तौर पर नजर आ चुके हैं. उन्हें 'साइना' फिल्म के लिए बेस्ट लिरिक्स का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है.
यह भी पढ़ें: रानी चटर्जी का पॉपुलर छठ गीत, 13 साल पहले हुआ था रिलीज, आज तक हर छट घाट पर सुनाई देता है ये गाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं