विज्ञापन

Governor Teaser: मनोज बाजपेयी की नई फिल्म गवर्नर का आया टीजर, 1990s में भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट की दिखी झलक

मनोज बाजपेयी स्टारर 'गवर्नर' अनकही ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित है, जिसका निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है. यह 'द केरला स्टोरी' और 'द केरला स्टोरी 2 गोज़ बियॉन्ड' के निर्माताओं की एक और दमदार फिल्म है!

Governor Teaser: मनोज बाजपेयी की नई फिल्म गवर्नर का आया टीजर, 1990s में भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट की दिखी झलक
Governor Teaser: मनोज बाजपेयी की गवर्नर का टीजर रिलीज
नई दिल्ली:

Governor Teaser: विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द साइलेंट सेवियर गवर्नर' का पोस्टर सामने आने के बाद से ही इसे लेकर काफी चर्चा है. अब मेकर्स ने इसका दमदार टीज़र भी जारी कर दिया है, जो बेहद दिलचस्प और आंखें खोलने वाला है. 'द साइलेंट सेवियर गवर्नर' सच्ची घटनाओं पर आधारित है और 1990 के दशक में भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट (इकोनॉमिक मेल्टडाउन) की कहानी को सामने लाती है. इसमें नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी एक आरबीएल (राष्ट्रीय बैंक ऑफ इंडिया) गवर्नर के रोल में हैं, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया.

टीजर में दिखा अलग अवतार

गवर्नर का टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वह रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स ने पेश किया है. इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है और चिन्मय मांडलेकर ने डायरेक्ट किया है. आशिम ए. शाह को-प्रोड्यूसर हैं और इसकी कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है. जावेद अख्तर के बोल और अमित त्रिवेदी के संगीत वाली यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- कपूर खानदान की वो बेटी, जिसने बिजनेस में कमाया खूब पैसा, 45 की उम्र में पकड़ी एक्टिंग की राह 

मनोज बाजपेयी की घूसखोर पंडित की रही चर्चा 

पिछले दिनों मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडत' के टाइटल को लेकर खूब विवाद हुआ. देश के अलग-अलग वर्ग इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की और टाइटल पर आपत्ति जताई. वहीं इसके चलते मेकर्स ने माफी भी मांगी और टाइटल भी बदला. वहीं अब देखना है कि मनोज बाजपेयी की गवर्नर पर लोगों और सेलेब्स का क्या रिएक्शन मिलता है. 

ये भी पढ़ें- बेटे की कब्र को साफ करते हुए फूट-फूटकर रोईं सेलिना जेटली, तलाक ने छीन लिया सब, कहा- बच्चों से मिलने तक नहीं दिया

लेखक के बारे में
img
प्रशांत शिशौदिया
Consulting Senior Editor, Entertainment
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Bajpayee, Governor,  Manoj Bajpayee Film, Manoj Bajpayee New Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com