विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2020

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को बताया अपना सनशाइन, Photo शेयर कर यूं दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड एक्टर अर्जनु कपूर (Arjun Kapoor) का आज 35वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर कर अर्जुन कपूर को उनके जन्मदिन की बधाई दी है.

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को बताया अपना सनशाइन, Photo शेयर कर यूं दी जन्मदिन की बधाई
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने दी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को जन्मदिन की बधाई
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को दी उनके जन्मदिन पर बधाई
एक्टर को मलाइका अरोड़ा ने बताया अपना सनशाइन
अर्जुन कपूर मना रहे हैं आज अपना 35वां जन्मदिन
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्टर अर्जनु कपूर (Arjun Kapoor) का आज 35वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर उन्हें चारों तरफ से खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं. यूं तो अर्जुन कपूर को कई बॉलीवुड कलाकारों ने जन्मदिन की बधाइयां दीं. लेकिन कई फैंस को अर्जुन कपूर के लिए मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की पोस्ट का भी इंतजार था, जो कि अब खत्म हो चुका है. दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर कर अर्जुन कपूर को उनके जन्मदिन की बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने अर्जुन कपूर को अपना सनशाइन भी बताया है. बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के पिछले जन्मदिन पर भी उन्हें खास अंदाज में बधाई थी. 

dh8o9bt8

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) द्वारा साझा की गई इस फोटो में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ग्रे-टीशर्ट पहने कुछ सोचते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो में एक्टर का अंदाज जबरदस्त लग रहा है. अर्जुन कपूर की फोटो को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा, "जन्मदिन की बहुत सारी बधाई हो अर्जुन कपूर, मेरे सनशाइन." बता दें कि अर्जुन कपूर को उनके पिछले जन्मदिन पर बधाई देते हुए मलाइका अरोड़ा ने सार्वजनिक तौर पर एक्टर के लिए अपना प्यार जाहिर किया था. मलाइका के अलावा अर्जुन कपूर को उनकी लाडली बहन सोनम कपूर ने भी जबरदस्त अंदाज में बधाई दी.

बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. एक इंटरव्यू के दौरान जब अर्जुन कपूर से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे जब भी करेंगे, खुद इस बारे में बता देंगे. इससे इतर मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल और अंदाज के लिए भी खूब जानी जाती हैं. वहीं, अर्जुन कपूर की बात करें तो वह जल्द ही दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में एक्टर परिणीति चोपड़ा के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com