विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2020

Happy Birthday: मलाइका अरोड़ा ऑरेंज कलर की ड्रेस में लग रही थीं बेहद खूबसूरत, देखें VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक समय की सुपरमॉडल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं.

Happy Birthday: मलाइका अरोड़ा ऑरेंज कलर की ड्रेस में लग रही थीं बेहद खूबसूरत, देखें VIDEO
Birthday पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ऑरेंज कलर की ड्रेस
  • ओरेंज ड्रेस में मलाइका अरोड़ा लग रहीं थी बेहद खूबसूरत
  • मलाइका अरोड़ा आज मना रहीं हैं अपना 47वां बर्थडे
  • मलाइको अरोड़ा के बर्थडे पर करीना कपूर का दिखा यह अंदाज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक समय की सुपरमॉडल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. इस बार मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपना बर्थडे अपनी फैमिली और खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करेंगी और इसकी शुरुआत उन्होंने अपने बेटे अरहान के साथ किया. गुरुवार देर शाम मलाइका को उनके बेटे अरहान के साथ घर के बाहर स्पॉट किया गया. इस खास मौके पर मलाइका ऑरेंज कलर के पैंट सूट ड्रेस में नजर आईं साथ ही उन्होंने इस आउटफिट के साथ कलरफुल मास्क लगा रखा था. इस पूरे आउटफिट में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं.

A post shared by Voompla (@voompla) on

वहीं मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान कैज़ुअल आउटफिट में नजर आए. वह ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में भी कूल लग रहे थे कैमरा देखते ही अरहान साइड में खड़े हो गए वहीं मलाइका खुशी से अपने बेटे के पास खड़े होकर पोज देने लगती हैं. 

A post shared by Voompla (@voompla) on

एक्ट्रेस करीना कपूर भी अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा की पार्टी में खास अंदाज में पहुंची थी. करीना ग्रे शॉर्ट ड्रेस और डेनिम जैकेट में नजर आईं. करीना के पति और एक्टर सैफ अली खान भी टी-शर्ट और पैंट में स्पॉट किये गए. दिल्ली में एक महीने तक फिल्म की शूट शेड्यूल के बाद बुधवार को करीना मुंबई वापस पहुंचीं थीं.

A post shared by Filmfare (@filmfare) on

बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं. जैसे ही उन्हें पता चला उन्होंने कुछ हफ्तों के लिए खुद को होम आइसोलेट कर लिया था और उस बीच उन्होंने 'इंडियाज बेस्ट डांसर' से भी ब्रेक ले लिया था जिसे वह जज कर रहीं थीं लेकिन फिलहाल वह पूरी तरह से ठीक हैं और वह अपने काम पर वापसी भी कर चुकी हैं. सिर्फ इतना ही नहीं वह आए दिन अपनी फिटनेस, मेकअप और ब्यूटी टिप्स वीडियो सोशल मीडिया एकाउंट से फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora Birthday Pics, Malaika Arora Pics, Malaika Arora Arhaan Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com