- मलाइका अरोड़ा ने खोला करियर और जिंदगी से जुड़ा राज
- एक्ट्रेस ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी करती थीं काम
- डार्क स्किन टोन को लेकर होते थे भेदभाव
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं. उनकी फोटो और वीडियो में उनका अंदाज तारीफ के लायक होता है. फिल्मों से दूर होने के बाद भी मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बना रखी है. लेकिन हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है. नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर में मलाइका अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी से पहले भी काम करना नहीं छोड़ा और डिलीवरी के 40 दिन बाद ही उन्होंने काम पर जाना शुरू कर दिया था.
अक्षय कुमार की फिल्म ने 12वें दिन भी मचाया धमाल, कमा डाले इतने करोड़
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इस बारे में बताते हुए कहा, "मैंने प्रेग्नेंसी से पहले भी काम किया, उन दौरान भी काम किया और डिलीवरी के 40 दिन बाद भी काम करना शुरू कर दिया था. मैंने अपने बच्चे के लिए 40 दिन का ऑफ लिया था, क्योंकि मेरी मम्मी ऐसी थीं कि 'नहीं तुम्हें करना पड़ेगा.' इसके 40 दिन बाद ही मैंने इंडस्ट्री में शूटिंग शुरू कर दी थी." इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने कहा कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें डार्क स्किन कैटेगरी में रखा जाता था, और उस वक्त इस चीज़ को लेकर पक्षपाती रवैया अपनाया जाता था. लोग डार्क स्किन और फेयर स्किन के बीच भेदभाव करते थे.
सारा अली खान ने वरुण धवन पर लगाया आरोप, कहा- मैंने तुम्हें कॉपी करते हुए और चोरी करते देखा है...
बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने करियर की शुरुआत एक वीडियो जॉकी के रूप में की, जिसके बाद वो कई डांस वीडियोज़ और फिल्मों के गानों में दिखाई दीं. अपनी फोटो और वीडियो के अलावा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं. नेहा धूपिया के शो में ही मलाइका अरोड़ा ने बताया कि वह अर्जुन कपूर से बीच पर शादी करना चाहती हैं. दोनों कलाकारों ने ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है. हाल ही में मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस के साथ एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की थी.
खबरी गर्ल से पाएं लेटेस्ट बॉलीवुड अपडेट्स...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं