विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2020

Malaika Arora ने दिवाली के मौके पर पहना रेड लहंगा, फिर यूं डांस करती आईं नजर- Viral हुआ Video

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेड लहंगा पहने डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

Malaika Arora ने दिवाली के मौके पर पहना रेड लहंगा, फिर यूं डांस करती आईं नजर- Viral हुआ Video
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने रेड लहंगा पहन किया डांस
  • मलाइका अरोड़ा ने दिवाली के मौके पर पहना रेड लहंगा
  • रेड लहंगे में डांस करती यूं आईं नजर
  • मलाइका अरोड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर हमेशा सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी रहती हैं. हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेड लहंगा पहने डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 70 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को शेयर कर मलाइका अरोड़ा ने फैंस को धनतेरस और दिवाली की भी शुभकामनाएं दीं.

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "धनतेरस और दिवाली के इस शुभ अवसर पर कामना करती हूं कि आप सभी के घर पर लक्ष्मी जी का निवास हो और कोरोना का नास हो." वीडियो में एक्ट्रेस रेड लहंगा, व्हाइट चुन्नी और ब्लैक ब्लाउज में दिखाई दे रही हैं. वहीं, वीडियो में उनका ट्रेडिशनल लुक काफी जबरदस्त लग रहा है. उनके इस लुक को लेकर फैंस भी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. वीडियो में मलाइका अरोड़ा की स्माइल भी काफी खूबसूरत लग रही है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मलाइका अरोड़ा अपने वीडियो को लेकर यूं चर्चा में आई हों.

बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों 'इंडियाज बेस्ट डांसर शो' में बतौर जज नजर आ रही हैं. वह शो में  रहते हुए न केवल जज की भूमिका अदा करती हैं, बल्कि खुद भी डांस से शो में धमाल मचाती रहती हैं. काम से इतर मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल और लुक्स के लिए भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. अपने स्टाइल को लेकर मलाइका बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस और स्टाइलिश एक्ट्रेस में भी गिनी जाती हैं. इसके साथ ही वह एक्टर अर्जुन कपूर से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब जानी जाती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Video, Malaika Arora Dance Video, Malaika Arora Wears Red Lehanga, Malaika Arora Wears Led Lehanga On Diwali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com