विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2021

मलाइका अरोड़ा की बालकनी में आ पहुंचा यह बिन बुलाया मेहमान, एक्ट्रेस बोलीं- कैप्शन बताओ...

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने फैन्स से इसका कैप्शन पूछा है.

मलाइका अरोड़ा की बालकनी में आ पहुंचा यह बिन बुलाया मेहमान, एक्ट्रेस बोलीं- कैप्शन बताओ...
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस नियमित अंतराल पर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं. अब मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने फिर से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बर्नी सैंडर्स (Bernie Sanders) के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीर में मलाइका अरोड़ा बालकनी में बैठी नजर आ रही हैं और उनके सामने बर्नी सैंडर्स कुर्सी पर बैठे देख रहे हैं. हालांकि, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की यह फोटो एडिटेड है. फैन्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. 

पीएम मोदी की मौजूदगी में मंच पर नाराज हुईं CM ममता बनर्जी, तो बॉलीवुड एक्टर ने यूं दिया रिएक्शन

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की इस फोटो को हजारों लाइक मिल चुके हैं. फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं. मलाइका से पहले कई सितारों की बर्नी सैंडर्स (Bernie Sanders) के साथ फोटो एडिट की जा चुकी है. उनसे पहले दीपिका पादुकोण और हंसिका मोटवानी की फोटो भी इस तरह एडिट हो चुकी है.

शादी से चंद घंटों पहले वरुण धवन की कार का हुआ एक्सीडेंट! वेडिंग वेन्यू पर जा रहे थे एक्टर

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. उनकी वर्कआउट पोस्ट खूब ध्यान खींचते हैं. मलाइका अरोड़ा आखिरी बार इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर जज नजरआ रही थीं. इस शो में मलाइका अरोड़ा के अंदाज को काफी पसंद किया गया था. हालांकि, कोरोना वायर पॉजिटिव होने के कारण मलाइका अरोड़ा को इस शो को बीच में ही छोड़ना पड़ा था, जिससे शो में उनकी जगह नोरा फतेही ने ले ली थी. हालांकि, मलाइका अरोड़ा ने कोरोना से ठीक होने के बाद शो में जबरदस्त तरीके से वापसी की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Photo, Malaika Arora And Bernie Sanders, Bernie Sanders Edited Photo, Malaika Arora Photo With Bernie Sanders
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com