Maiya Ke Pachra bhojpuri song: शारदीय नवरात्रि 2024 की शुरूआत आज यानी 3 अक्टूबर को हो चुकी है, जहां पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा में भक्त लीन हैं तो वहीं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडेय ने इस खास अवसर पर अपने पारंपरिक देवी गीत 'मईया के पचरा' को रिलीज कर दिया है, जो रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है. यह देवी गीत मार्श मेलोडी भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और भक्तिमय माहौल में इसे काफी पसंद किया जा रहा है. इस देवी गीत को लेकर रितेश पांडेय ने कहा, "मईया के पचरा" मेरे दिल के बहुत करीब है. शारदीय नवरात्र का समय भक्तिमय ऊर्जा से भरा होता है, और इस गीत के माध्यम से मैंने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने की कोशिश की है. यह गीत हर उस भक्त के लिए है जो मां के चरणों में अपना समर्पण अर्पित करता है. मुझे उम्मीद है कि यह गीत श्रोताओं के दिलों में बसेगा और उनकी आस्था को और मजबूत करेगा."
उन्होंने आगे कहा, "मैंने और शिल्पी राज ने इस गीत को पूरी भावना और समर्पण के साथ गाया है, और मुझे खुशी है कि इसे लोगों का इतना प्यार मिल रहा है. नवरात्रि के इस पावन अवसर पर यह गीत भक्तों को मां की कृपा का अहसास कराएगा."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि इस गीत को रितेश पांडेय और मशहूर गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि इस अद्भुत गीत के बोल आर आर पंकज ने लिखे हैं. संगीतकार भगवान जी के निर्देशन में इस गीत को एक अद्वितीय पारंपरिक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है. सोना पांडेय ने इस गीत में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया है.
इस गीत के निर्देशन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है, जबकि इसका संपादन प्रकाश प्रजापति द्वारा किया गया है. गीत की संकल्पना छोटन पांडे द्वारा की गई है. शारदीय नवरात्र के अवसर पर इस पारंपरिक देवी गीत ने लोगों के बीच एक नई उमंग और भक्ति की भावना जगाई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं