विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

अब मराठी फिल्म बनाएंगी 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित

एक्ट्रेस के तौर पर सुर्खियां बटोरने के बाद अब एक निर्माता के रूप में अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं माधुरी दीक्षित.

अब मराठी फिल्म बनाएंगी 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित
  • एक्टिंग के बाद फिल्ममेकिंग में उतरेंगी माधुरी
  • मराठी फिल्मों का निर्माण करने को लेकर एक्साइटेड एक्ट्रेस
  • योगेश विनायक जोशी द्वारा लिखित फिल्म अगले साल रिलीज होगी
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित एक निर्माता के रूप में अपने नए सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. वह मराठी फिल्मों के साथ वापसी करेंगी. एक बयान के मुताबिक, "इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म का निर्देशन स्वप्नानील जयकर करेंगे और यह फिल्म माधुरी के आरएनएम मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित होगी जो कि पहले ही ई-लर्निग और डीटीएच सामग्री के साथ आ चुकी है."

यह भी पढ़ें: 'गोदभराई में गुलाबी लहंगे में सजी नजर आईं ईशा देओल 

माधुरी ने कहा, "हम आरएनएम मूविंग पिक्चर्स में इस नई भूमिका में कदम रखने और प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हैं. यह पारिवारिक फिल्म है और हमारी टीम बहुत प्यारी है. मैं जल्द ही शूटिंग शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं."

यह भी पढ़ें: तारीफें लूट रहे राजकुमार राव को इन्‍होंने दिलाया था रोल और उन्‍हें पता ही नहीं...

योगेश विनायक जोशी द्वारा लिखित फिल्म अगले साल रिलीज होगी. इस बीच, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा यूएस नेटवर्क एबीसी के लिए माधुरी के जीवन पर आधारित कॉमेडी श्रृंखला का निर्माण कर रही हैं.

VIDEO: 'ए जेंटलमैन' के स्टार्स से खास मुलाकात.  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com