विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2025

हींग लगे न फिटकरी रंग चोखा...कम बजट की बाहुबली है ये फिल्म, 29 करोड़ में बनी और कमाए 221.44 करोड़

फिल्म एक अलग से टॉपिक के साथ आई और सीधी-साधी कहानी को दर्शकों का खूब प्यार मिला. इस फिल्म की कलेक्शन इतनी ज्यादा रही कि इतना तो शायद मेकर्स ने भी नहीं सोचा होगा.

हींग लगे न फिटकरी रंग चोखा...कम बजट की बाहुबली है ये फिल्म, 29 करोड़ में बनी और कमाए 221.44 करोड़
बजट से कई गुना कमा गई थी ये फिल्म
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म बनाओ तो फायदा तब ही माना जाता है जब वो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती है और नोटों की बरसात होती है. लेकिन ऐसी अच्छी किस्मत हर किसी की नहीं होती. कई बार तो फिल्म मेकर्स बड़ी ही उम्मीदों से बड़े बजट की फिल्में बनाते हैं, बड़े-बड़े स्टार्स को साइन कर लेते हैं लेकिन फिर भी जब बॉक्स ऑफिस की बात आती है तो मामला ठंडा ही नजर आता है. वहीं कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो कम बजट में बनती हैं दर्शकों को इतनी पसंद आती हैं कि बॉक्स ऑफिस पर भी इनकी बल्ले बल्ले हो जाती है. आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं.

बधाई हो...अरे हम बधाई नहीं दे रहे बल्कि इस फिल्म का नाम ही बधाई हो. आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता और गजराज राव की ये फिल्म एक अलग से टॉपिक के साथ आई और सीधी-साधी कहानी को दर्शकों का खूब प्यार मिला. इस फिल्म की कलेक्शन इतनी ज्यादा रही कि इतना तो शायद मेकर्स ने भी नहीं सोचा होगा. इस फिल्म का बजट 29 करोड़ बताया जाता है वहीं अगर इसके ओवर ऑल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये करीब 221.44 करोड़ रुपये रहा. आप खुद ही सोचिए इस फिल्म ने अपने बजट को छोड़ 192.44 करोड़ का मुनाफा कमाया था.

2018 में आई इस फिल्म में एक लड़के की कहानी दिखाई जाती है जिसकी मां बड़ी उम्र में प्रेग्नेंट हो जाती है. पहले उसे ये बात बहुत अजीब लगती है और शर्मसार करती है लेकिन धीरे-धीरे वो इस सिचुएशन को समझता है और फिर अपनी मां के साथ उसका रिश्ता और मजबूत होता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badhaai Ho, Badhaai Ho Box Office Collection, Badhaai Ho Box Office Report, Badhaai Ho Collection, Badhaai Ho Cast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com