विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2020

असम के उमानंदा द्वीप के आखिरी गोल्डन लंगूर ने तोड़ दिया दम, मिस्टर इंडिया के डायरेक्टर बोले- बहुत दुखद...देखें Video

असम के उमानंदा द्वीप के आखिरी गोल्डन लंगूर (Golden Langur) ने दम तोड़ दिया है. मिस्टर इंडिया' फेम बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-एक्टर शेखर कपूर ने इसे लेकर दुख जताया है.

Also Read in
असम के उमानंदा द्वीप के आखिरी गोल्डन लंगूर ने तोड़ दिया दम, मिस्टर इंडिया के डायरेक्टर बोले- बहुत दुखद...देखें Video
गोल्डन लंगूर (Golden Langur) को लेकर शेखर कपूर ने किया ट्वीट
  • आईएफएस परवीन कासवान ने दी जानकारी
  • शेखर कपूर ने ट्वीट पर दिया रिएक्शन
  • मिस्टर इंडिया बना चुके हैं शेखर कपूर
नई दिल्ली:

गोल्डन लंगूर (Golden Langur) लंगूरों की ऐसी प्रजाति है जो तेजी से विलुप्त होती जा रहा है. आईएफएस परवीन कासवान अकसर वन्य जीव और उनकी जिंदगी से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर करते हैं. परवीन कासवान ने गोल्डन लंगूर की एक फोटो शेयर की है और बताया है कि असम के उमानंदा द्वीप के आखिरी गोल्डन लंगूर (Golden Langur  ने दम तोड़ दिया है. इस हिलाकर रख देने वाली खबर पर ट्विटर पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. 'मिस्टर इंडिया' फेम बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-एक्टर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है और इस पर दुख जताया है.

दिल्ली हिंसा को लेकर रजनीकांत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, तो कमल हसन बोले- ऐसे ही सामने आओ

किम कार्दशियन और उनकी बहन में पहली हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चल गए घूंसे- देखें हैरतअंगेज Video

आईएफएस परवीन कासवान (Parveen Kaswan) ने गोल्डन लंगूर (Golden Langur) की फोटो पोस्ट कर लिखा है, 'असम के उमानंदा द्वीप के आखिरी गोल्डन लंगूर ने भी दम तोड़ दिया. गोल्डन लंगूर विलुप्त होती प्रजाति है जो भूटान और पश्चिमी असम के कुछ हिस्सों में पाई जाती है. यह भारत की विलुप्त होती प्रजातियों में से है.' इस तरह उन्होंने गोल्डन लंगूर के भारत से विलुप्त होने को लेकर चिंता जताई है. 

ट्रंप के बाद हथौड़े वाले थॉर पर चढ़ा DDLJ का खुमार, बोले-बड़े-बड़े शहरों में ऐसी छोटी, देखें Video

जस्टिस मुरलीधर के ट्रांसफर पर भड़के बॉलीवुड एक्टर, बोले- मौतें सरकार की आंख में बिल्कुल नहीं चुभ रही हैं...

परवीन कासवान के गोल्डन लंगूर (Golden Langur) वाले इस ट्वीट पर 'मिस्टर इंडिया (Mr. India)' फेम लोकप्रिय डायरेक्टर शेखर कपूर (Shekhar Kapir) ने ट्वीट किया है, 'बहुत ही दुख भरा दिन है. आप अपने काम में जिस तरह का जुनून दिखा रहे हैं परवीन, उसके लिए शुक्रिया. आप लगातार बहुत ही शानदार वीडियो हमें दिखाते हैं. हमें सारे शोरगुल के बीच जानकारी से लैस रखते हैं. उम्मीद करता हूं कि हम जल्दी ही मिलेंगे.' इस तरह शेखर कपूर ने परवीन कासवान के काम की सराहना की है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golden Langur, Assam Bollywood Director, Shekhar Kapur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com