विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

50 लाख में बनी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, वर्ल्डवाइड कमाई 100 करोड़ के पार, बना दिया ये रिकॉर्ड

गुजराती फिल्म ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ ने साबित कर दिया है कि बजट बड़ा नहीं, कहानी और कंटेंट बड़ा हो तो कमाल हो सकता है. महज 50 लाख रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

50 लाख में बनी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, वर्ल्डवाइड कमाई 100 करोड़ के पार, बना दिया ये रिकॉर्ड
50 लाख में बनी गुजराती फिल्म का कमाल
नई दिल्ली:

अक्सर हमें लगता है कि जो फिल्म बड़े बजट में बनाई जाती है सिर्फ वही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन कर पाती हैं, लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि एक ऐसी फिल्म के बारे में जिसे महज 50 लाख रुपए के छोटे बजट में बनाया गया और उस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लगभग 100 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. ये फिल्म बॉलीवुड या साउथ की नहीं बल्कि गुजराती फिल्म इंडस्ट्री की है, जी हां हम बात कर रहे हैं लालो-कृष्णा सदा सहायते फिल्म की, जिसने रिलीज होते ही ऐसा कमाल दिखाया की पूरी दुनिया में इस फिल्म के चर्चे हो रहे हैं. ये फिल्म गुजराती सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, इस फिल्म में शानदार कंटेंट के साथ ही भक्ति के रंग और फैमिली एंटरटेनमेंट दिखाया गया है.

100 करोड़ कमाई करने वाली गुजराती फिल्म

लालो-कृष्णा सदा सहायते फिल्म डेढ़ महीने पहले रिलीज हुई थी, लेकिन इसकी कमाई आज भी लगातार बढ़ रही है. सिर्फ गुजरात में ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस फिल्म को पसंद किया जा रहा है. हाल ही में इस फिल्म को इंटरनेशनल मार्केट में भी रिलीज किया गया, वहां से इसे लगभग 5.50 करोड़ रुपए की कमाई हुई. इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 100 करोड़ के आसपास पहुंच गया है. ये गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि ये एक रीजनल फिल्म है और वर्ल्ड वाइड इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है.

भारत में भी कर रही शानदार कमाई

लालो-कृष्णा सदा सहायते फिल्म भारत में भी दमदार प्रदर्शन कर रही है, रिलीज के 49 वें दिन भी फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. भारत में इसकी कुल कमाई 79.1 करोड़ के आसपास पहुंच गई है. अब उम्मीद है कि फिल्म अपने आठवें वीकेंड में भारत में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. अगर वीकेंड पर इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलता है, तो ये फिल्म एक नया इतिहास रचेगी, इस मामले में ये साउथ फिल्म कांतारा, बाहुबली 2, पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ सकती है, अगर आठवें हफ्ते ये अपनी कमाई का 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेती है तो. इस फिल्म की बात की जाए तो इस फिल्म में भगवान की भक्ति को दिखाया गया, इसके साथ ही फिल्म में फैमिली एंटरटेनमेंट और गाने भी बहुत बढ़िया हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalo Krishna Sada Sahayate Box Office, Gujarati Movie Box Office Hit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com