विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2017

KRK ने किया राम रहीम से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा, ट्विटर पर उड़ी खिल्ली

कमाल आर खान के इस ट्वीट के बाद लोग ट्विटर पर उनको मनहूस तक कह रहे हैं. कुछ लोग फनी लहजे में केआरके को पनौती कहने से पीछे नहीं हटे.

KRK ने किया राम रहीम से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा, ट्विटर पर उड़ी खिल्ली
गुरमीत राम रहीम के 50वें जन्मदिन के बारे में केआरके ने ट्वीट किया
  • गुरमीत राम रहीम को लेकर केआरके का ट्वीट
  • केआरके बोले- राम रहीम ने 50वें बर्थडे पर बुलाकर कही थी यह बात
  • रोहतक जेल में 20 साल की सजा काट रहे बाबा
नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म के मामले में सजा कांट रहे हैं. लेकिन उनसे जुड़े विवाद हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे. हाल ही में खबरें आई हैं कि राम रहीम और उनके बेटी हनीप्रीत के रिश्तों पर एक फिल्म बनाई जाएगी. इसी बीच राम रहीम के बारे में विवादित बयान देकर सुर्खियों बटोरने वाले अभिनेता कमाल राशिद खान ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. केआरके ने ट्वीट कर कहा कि राम रहीम ने उन्हें अपने 50वें जन्मदिन पर बुलाया था और कहा था कि वह उनकी आने वाली फिल्म के बारे में कुछ गलत न लिखे, इसके कुछ दिन बाद ही वह जेल चले गए. 

यह भी पढ़ें: पर्दे पर खुलेगा राम रहीम का राज, हनीप्रीत बनी नजर आएंगी राखी सावंत​यह भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस ने राम रहीम की खास राजदार हनीप्रीत को मोस्ट वांटेड की लिस्ट में डाला

इस ट्वीट के बाद लोग ट्विटर पर केआरके को मनहूस तक कह रहे हैं. कुछ लोग फनी लहजे में केआरके को पनौती कहने से पीछे नहीं हट रहे. कुछ यूजर्स ने लिखा कि केआरके के चलते ही राम रहीम जेल चले गए. लोग यहां तक कह रहे हैं कि केआरके से बात करते ही राम रहीम का बुरा टाइम शुरू हो गया. मालूम हो कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राहीम साध्वी से रेप के मामले में दोषी ठहराए गए हैं. उन्हें 20 साल सजा मिली है और वे रोहतक जेल में कैद हैं.
  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurmeet Ram Rahim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com