विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2023

चार साल में 5 फ्लॉप फिल्में दे चुकी हैं कृति सेनन, अब सारा दारोमदार 'आदिपुरुष' की कामयाबी पर

कृति सेनन के लिए बॉक्स ऑफिस पर पिछला कुछ समय उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है. उन्हें बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फ्लॉप का सामना करना पड़ा है.

चार साल में 5 फ्लॉप फिल्में दे चुकी हैं कृति सेनन, अब सारा दारोमदार 'आदिपुरुष' की कामयाबी पर
कृति सेनन की फिल्में लगातार हो रही हैं फ्लॉप
नई दिल्ली:

कृति सेनन से जुड़े यह आंकड़े जरूर चौंका सकते हैं. लेकिन यह एकदम सही है. कुछ समय पहले बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में रहीं कृति सेनन एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए संघर्ष कर रही हैं जो पूरी तस्वीर बदल सके. अगर कृति सेनन के पिछले चार साल पर नजर डालें तो उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार दिखा पाने में कामयाब नहीं रही हैं. एक के बाद एक, उनकी फ्लॉप फिल्मों की फेहरिस्त लंबी होती गई है. इसमें आखिरी नाम जुड़ा है कार्तिक आर्यन के साथ शहजादा का. जो इसी साल रिलीज हुई है. 

कृति सेनन की आखिरी सुपरहिट फिल्म 'लुका छिपी (2019)' थी. इस कॉमेडी फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन थे और फिल्म लिवइन रिलेशनशिप को लेकर बनाई गई थी. फिल्म कहानी गाने और एक्टिंग को खूब सराहा गया. लेकिन 2019 में ही रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अर्जुन पटियाला' और 'पानीपत' को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया. 

साल 2022 में कोरोना लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर खुले तो कृति सेनन और अक्षय कुमार की जोड़ी वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' सिनेमाघरों में रिलीज हुई. लेकिन फिल्म को दर्शकों ने कतई नहीं सराहा. खराब डायरेक्शन और कमजोर कहानी की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई. 2022 में वरुण धवन के साथ उनकी 'भेड़िया' सिनेमाघरों में आई लेकिन फिल्म कुछ बड़ा नहीं कर सकी और एवरेज बिजनेस ही कर सकी. लेकिन 2023 में कार्तिक आर्यन के साथ 'शहजादा' से कृति सेनन को बहुत उम्मीदें थीं. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई. 

इस बीच कृति सेनन ने कई फिल्मों में स्पेशल अपियरेंस भी कीं, लेकिन वह फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर रंग नहीं जमा सकीं. इसें 'कलंक (2019)' है, जिसमें वह 'ऐरा गैरा' गाने में नजर आई थीं.'पति पत्नी और वो' में भी उन्होंने स्पेशल अपियरेंस किया था. हीरोपंती 2 में वे व्हिसल बजा गाने में नजर आई थीं, लेकिन गाने बेशक हिट रहे, फिल्में नहीं चलीं. 

कृति सेनन की दो फिल्में डायरेक्टर ओटीटी पर भी रिलीज हुई हैं. 2021 में राजकुमार राव के साथ उनकी 'हम दो हमारे दो' और 'मिमी' डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज हुई थीं.

कृति सेनन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह आदिपुरुष में प्रभास के साथ नजर आएंगी. वह सीता के रोल में हैं. इस बिग बजट फिल्म से सभी को बहुत उम्मीदें हैं. इसके बाद उनकी फिल्म गणपथ होगी, जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे. यह एक एक्शन फिल्म है. देखते हैं कौन सी फिल्म कृति सेनन के लिए अच्छी खबर बनकर आती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kriti Sanon, Kriti Sanon Flop Films, Kriti Sanon 5 Flop Films, Arjun Patiala, Panipat, Hum Do Hamare Do, Bachchhan Paandey, Heropanti 2, Bhediya, Shehzada
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com