विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2020

Krishna Shroff बिकिनी में पूल किनारे चिल करती आईं नजर, Video देख भाई टाइगर श्रॉफ ने यूं उड़ाया मजाक

कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रेड बिकिनी में पूर के किनारे चिल करती हुई नजर आ रही हैं. उनके इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया है.

Krishna Shroff बिकिनी में पूल किनारे चिल करती आईं नजर, Video देख भाई टाइगर श्रॉफ ने यूं उड़ाया मजाक
कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) पूल किनारे चिल करती आईं नजर
  • कृष्णा श्रॉफ पूल किनारे चिल करती आईं नजर
  • बहन का वीडियो देख टाइगर श्रॉफ ने उड़ाया मजाक
  • कृष्णा श्रॉफ का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की बेटी और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. सोशल मीडिया पर अकसर कृष्णा श्रॉफ का बेबाक अंदाज देखने को मिलता है. हाल ही में कृष्णा श्रॉफ ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रेड बिकिनी में पूर के किनारे चिल करती हुई नजर आ रही हैं. उनके इस वीडियो को लेकर जहां सभी बॉलीवुड कलाकार तारीफें कर रहे हैं तो वहीं उनके भाई टाइगर श्रॉफ मजाक उड़ाते हुए नजर आए.

कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "क्या रेड में मैं मोटी लग रही हूं." इसपर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट किया, "बहुत मोटी." टाइगर से इतर दिशा पटानी ने कृष्णा श्रॉफ के वीडियो को देख लिखा, "हॉट..." इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फायर इमोजी भी अपने कमेंट में शेयर किये. कृष्णा श्रॉफ के इस वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो के अलावा जैकी श्रॉफ की बेटी ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें उनका स्टाइल वाकइ में देखने लायक है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कृष्णा श्रॉफ अपने अंदाज को लेकर यूं चर्चा में आई हों.

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) पहले भी अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक्स को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं. फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद भी कृष्णा श्रॉफ स्टार किड्स की चर्चा में हमेशा ऊपर रहती हैं. टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा अपनी फिटनेस के लिए भी खूब जानी जाती हैं. कृष्णा श्रॉफ अकसर अपने बॉयफ्रेंड एबन ह्याम्स के साथ भी फोटो और वीडियो शेयर करती थीं, लेकिन हाल ही में यह कनफर्म हो चुका है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. वहीं, टाइगर श्रॉफ की बात करें तो वह जल्द ही हीरोपंती 2 और बागी 4 में नजर आएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishna Shroff, Krishna Shroff Photos, Krishna Shroff Video, Krishna Shroff Bikini Video, Krishna Shroff Pool Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com