विज्ञापन

KD The Devil Collection: संजय दत्त का स्वैग भी नहीं बचा पा रहा फिल्म, 100 करोड़ की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चित

KD The Devil Box Office Collection: केडी द डेविल बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल करने में नाकाम रही है. फिल्म मल्टीस्टारर है औोर संजय दत्त भी इसमें हैं. जानें फिल्म ने किया कितना कलेक्शन.

KD The Devil Collection: संजय दत्त का स्वैग भी नहीं बचा पा रहा फिल्म, 100 करोड़ की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चित
KD The Devil Box Office Collection: केडी द डेविल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

KD The Devil Box Office Collection: रिलीज से पहले ही ‘सरके चुनर तेरी सरके' गाने को लेकर विवादों में घिरी संजय दत्त की मल्टी स्टारर फिल्म ‘केडी द डेविल' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती नजर आ रही है. वैसे तो संजय दत्त के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर चल रहे हैं और उनका काम काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस बार बाबा का डेडली अंदाज भी ‘केडी द डेविल' की नैया पार लगाने में नाकाम हो रहा है. 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 5 दिन में ही बुरी तरह पिटती नजर आ रही है. चलिए हम आपको बताते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है.

15 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

सैक्नलिक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन भी 3.50 करोड़ ही कमाए. तीसरे दिन इसके कलेक्शन में और गिरावट आई और फिल्म ने 2.05 करोड़ का बिजनेस किया. हालांकि चौथे दिन इसकी कमाई में थोड़ा इजाफा देखा गया और फिल्म ने 4.67 करोड़ की कमाई की. इस हिसाब से कुल मिलाकर फिल्म ने 4 दिन में सिर्फ 13.72 करोड़ की कमाई की है. पांचवें दिन इसका भारत में कलेक्शन 16 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 20 करोड़ रुपये है. 

कितना था फिल्म का बजट

मंजुनाथ बीएस, प्रेम, और रवी सारंगा के निर्देशन में बनी ‘केडी द डेविल' को पांच भाषाओं में रिेलीज किया गया है. कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम. खबरों में मानें तो फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए है. हालांकि जिस रफ्तार से फिल्म कलेक्शन कर रही है अगर ऐसा ही चलता रहा तो मुनाफा तो छोड़िए फिल्म अपना बजट तक निकालने में नाकामयाब रहेगी. स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन, जिशू सेन गुप्ता, नोरा फतेही, किच्चा सुदीप नजर आए हैं. फिल्म के जिस गाने को लेकर जबरदस्त कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी उसमें नोरा फतेही और संजय दत्त ही नजर आए थे.

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kd The Devil Movie, Kd The Devil Box Office Collection, Kd The Devil Box Office Collection Day 5, Kd The Devil Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com